जिस तरह सोशल मीडिया पर भोजपुरी नायकों की अपेक्षा नायिकाओं के फॉलोअर्स ज्यादा हैं, उसी तरह से पढ़ाई के मामले में भी भोजपुरी की नायिकाएं अपने नायकों से आगे हैं। इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और अरविंद अकेला 'कल्लू' की मार्किट वैल्यू भोजपुरी के बाकी सितारों से बेहतर है। अगर उनकी शिक्षा की बात करें तो खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और अरविंद अकेला 'कल्लू' सिर्फ दसवीं पास हैं। लेकिन इनके साथ काम करने वाली भोजपुरी की नायिकाएं पढ़ाई लिखाई में इनसे बहुत आगे हैं। आइए जानते है कि इन दसवीं पास भोजपुरी नायकों की कौन कौन सी नायिकाएं इनसे कितना आगे हैं…