फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टूटा पवन सिंह का दिल, इस भोजपुरी अभिनेत्री से अलग होते हुए बोले- 'जियब बोल कईसे'

Fri, 27 Nov 2020 06:36 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवन सिंह का गाना - फोटो : यूट्यूब
पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता हैं। भोजपुरी फिल्मों का एक बड़ा दर्शक वर्ग उनका प्रशंसक है। फिल्मों के अलावा पवन सिंह अपनी गायिकी के लिए लिए भी जाने जाते हैं। इसी कड़ी में उनका गाया एक गाना सुनाते हैं जो लोगों को खूब पसंद आया। यूट्यूब पर इस गाने ने धमाल मचा दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
पवन सिंह, सहर अफशा - फोटो : यूट्यूब
गाना ‘जियब बोल कईसे’ को पवन सिंह और पामेला जैन ने अपनी आवाज दी है। यह एक दर्दभरा गीत है। गाने की लोकप्रियता का इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि इसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। पवन सिंह ने एक बार फिर से अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया है।

विज्ञापन

3 of 5
पवन सिंह, सहर अफशा - फोटो : यूट्यूब
इस गाने को अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री सहर अफशा पर फिल्माया गया है। इससे पहले भी दोनों कई वीडियो और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अगर आपने अभी तक ये गाना नहीं देखा है और जुदाई गाने आपको पसंद आते हैं तो यह भी आपको जरूर पसंद आएगा। गाना एक कपल के किरदार के इर्द गिर्द घूमता है जो अलग हो गया है।

4 of 5
पवन सिंह - फोटो : Instagram
बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी सितारों के फिट अभिनेताओं में से एक हैं। वे अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। पवन सिंह अक्सर अपने इंस्टग्राम पर अपनी बॉडी दिखाते हुए तस्वीरें साझा करते रहते हैं। उनकी यह तस्वीर फिल्म शूट के दौरान की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवन सिंह - फोटो : यूट्यूब
पवन सिंह अपने मशहूर गाने लॉलीपॉप लागेलू के लिए जाने जाते हैं। भोजपुरी सिनेमा में अपने काम के लिए पवन सिंह को कई अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। उनका जन्म बिहार के एक किसान परिवार में हुआ। छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले पवन सिंह आज भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं।

लंबे इंतजार के बाद मालदीव में सोनाक्षी सिन्हा का सपना हुआ पूरा, पोस्ट लिखकर बताया- ‘मिल गया लाइसेंस’
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें