खेसारी लाल यादव, अंजना सिंह
- फोटो : यूट्यूब
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े कलाकार खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह का गाना 'लगाई राजा जी किल्ली' ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया। इसमें दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखती है। गाना तो वैसे कुछ महीने पहले रिलीज हुआ था लेकिन यह जब भी बजता है लोग इस पर झूमने लगते हैं।