फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म रिलीज के 15 दिन पहले मशहूर डायरेक्टर ने किया सुसाइड, मुंबई में फ्लैट से मिली लाश

Sat, 11 Nov 2017 10:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
Shamshad Ahmed Shaikh
विज्ञापन
भोजपुरी सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले मशहूर फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूजर शमशाद अहमद शेख ने तथाकथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में मीरा रोड स्थित उनके घर से शव बरामद किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शमशाद शेख ने दोपहर 12 से 2 बजे के बीच आत्महत्या की। उस वक्त वह घर में अकेले थे, उनकी पत्नी किसी काम के सिलसिले में बाहर गई हुई थीं। घर लौटने पर पत्नी ने उनका शव रसोई में लगे पंखे से लटका पाया।
विज्ञापन

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। गौरतलब है कि 15 दिनों बाद उनकी फिल्म 'स्वर्ग' रिलीज होने वाली है। माना जा रहा है कि पैसों की तंगी के कारण उन्होंने खुदकुशी की। 

इंडस्ट्री में शाद के नाम से चर्चित शमशाद को वन-मैन-शो का कहा जाता था। उन्होंने 'एक लैला, तीन छैला', 'भइल तोहरा से प्यार' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में डायरेक्ट की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 17 साल बाद फिर आमने-सामने होंगे ऐश्वर्या-सलमान, होगा कुछ ऐसा दंग रह जाएंगे फैंस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें