फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म 'हल्फा मचाके गईल' का ट्रेलर यू टयूब पर सुपरहिट, एक दिन में पहुंचा टॉप ट्रेंड में

Wed, 18 Apr 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भोजपुरी फिल्म 'हल्फा मचाके गईल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर इस फिल्म के वीडियो को एक दिन के अंदर करीब 40 हजार लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं। फिल्म एक बेपरवाह जीने वाले लड़के की कहानी है जो न तो अपने पिता की सुनता है और न अपनी मां की। उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब लड़की का पिता अपनी इज्जत पर बात ले लेता है और वह इस शादी के विरोध में खड़ा हो जाता है। उधर लड़का हर हाल में अपनी शादी उस लड़की से ही करना चाहता है।
विज्ञापन

2 of 4
वहीं फिल्म कहानी का विलेन भी चाहता है कि वह अपने बेटे की शादी हर हाल में उसी लड़की से करे। फिल्म में राघव हीरो हैं और शिप्रा हीरोइन हैं। अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी और मनोज टाइगर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी प्रमेशु सिंह की है। वहीं प्रोडक्शन रमेश नायर, पवन कुमार व हरीश कुमार ने किया है। फिल्म में एक्शन सीन्स को खास जगह दी गई है और इसका डायरेक्शन दिलीप कुमार यादव ने किया है।
विज्ञापन

4 of 4
4 मिनट 2 सेकेंड के इस ट्रेलर में फिल्म के लगभग सभी गानों की झलक को दिखाया गया है। प्रमोद शाकुंतलम की कहानी पर आधारित यह फिल्म दर्शकों के दिलों में किस हद तक जगह बना पाएगी यह तो जल्द ही पता चल जाएगा। देखें ट्रेलर-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें