भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि पूरे देश में पसंद किए जाते हैं। अभिनेता के फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यही वजह है कि उनकी फिल्म अक्सर लोगों को इतनी पसंद आती है कि वह हिट साबित होती है। अपने दमदार अभिनय के दम पर आज निरहुआ इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में से एक हैं। ऐसे में अगर उन्हें आम्रपाली दुबे का साथ मिल जाए तो दर्शकों की चांदी हो जाती है। दरअसल लोगों को निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी बेहद पसंद है।
इसी बीच अपने फैंस के लिए एक और तोहफा लाते हुए निरहुआ और आम्रपाली ने एक बार फिर साथ आने का एलान कर दिया है। इस घोषणा के बाद से ही भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के दिल की धड़कन बढ़ गई है। दरअसल निरहुआ और आम्रपाली की मशहूर जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। इस बारे में खुद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है।