‘बलम जी लव यू’ का ट्रेलर रिलीज
सुपरस्टार खेसारीलाल यादव जल्द ही फैंस को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बलम जी लव यू’ का तोहफा देने वाले हैं। बताया इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर अशोक समर्थ भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। बीते दिनों ‘बलम जी लव यू’का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसके भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। खबरों की मानें तो ‘बलम जी लव यू’ इस साल दुर्गा पूजा पर रिलीज होगी।