फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी गाने पर दिखाए लटके- झटके, अभिनेत्री की अदाएं देख दिल हार बैठे फैंस

Sun, 09 Jan 2022 03:37 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी- मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इंडस्ट्री में अपनी  अलग पहचान रखती है। अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों पर राज करने वालीं आम्रपाली आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार एक्टिंग की ही वजह से अभिनेत्री आज इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वालीं एक्ट्रेसस की लिस्ट में शामिल हैं। फिल्मों के अलावा आम्रपाली सोशल मीडिया पर बी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

वहीं, फैंस भी एक्ट्रेस भी इन फोटोज और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। इसी क्रम में अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री एक भोजपुरी गाने पर झूमती नजर आ रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई यह रील आम्रपाली के फैंस को काफी पसंद आ रही है। 

 

विज्ञापन

2 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

इस वीडियो में एक्ट्रेस भोजपुरी गाने पर लिप्सिंक करती दिख रही हैं। गाने के बोल हैं- चश्मा लगाके घूमे गऊंवा सखी, हिरोउआ सखी हो ओ हिरोउआ सखी, हमरउ यार हो हिरोउआ सखी....। एक्ट्रेस का यह रंगीला अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram

सामने आए इस वीडियो में आम्रपाली दुबे कलरफुल साड़ी पहन मांग में सिंदूर लगाए देसी अवतार में नजर आ रही हैं। फैंस को अभिनेत्री का देसी अंदाज काफी पसंद आ रहा है। अभिनेत्री के इस वीडियो को उनके फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं। साथ ही इस अलग- अलग तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

4 of 5
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस अपनी तस्वीरों से अक्सर फैंस का दिल जीतती दिखाई देती हैं। हालांकि, कई बार वह अपनी तस्वीरों से लोगों को हैरत में भी डाल देती है। बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपनी नानी को याद करते हुए उनके साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में अभिनेत्री मांग भरे दिखाई दे रही थी। जिसे देख फैंस काफी हैरान हो गए थे।
विज्ञापन

5 of 5
आम्रपाली दुबे-निरहुआ - फोटो : Instagram

आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री का मशहूर एक्ट्रेस हैं। हालांकि, भोजपुरी के अलावा वह कई हिंदी टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस सात फेरे, मेरा नाम करेगी रोशन, रहना है तेरी पलकों की छांव में जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next