फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षरा और पवन सिंह के विवाद पर बोलीं स्मृति सिन्हा- वो किसी से दबकर रहने वाली लड़की नहीं है

Wed, 07 Aug 2019 04:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अक्षरा और पवन सिंह, स्मृति सिन्हा - फोटो : Twitter

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। पवन सिंह पर उनके साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री ने मुंबई के मालवणी पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराई है। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने आरोप लगाया है कि उनपर पवन सिंह के कहने पर हमला किया गया है। इसके अलावा अक्षरा ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन पर भद्दे कमेंट, आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया। इसके बाद पवन सिंह ने भी अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन

2 of 6
akshara singh - फोटो : social media
अब इस मामले में भोजपुरी अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का भी बयान सामने आया है। स्मृति ने भी इस विवाद पर अपनी राय रखी है। हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में स्मृति सिन्हा ने अक्षरा को लेकर कहा कि वह यह सब झेल रही है तो कहेगी। वह एक मजबूत लड़की है। वह किसी से दबकर रहने वालों में से नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
Pawan Singh, Akshara Singh - फोटो : social media

उन्होंने आगे कहा- अक्षरा को ये सब तरीके से हैंडल करने की जरूरत है। अगर अक्षरा और पवन सिंह के बीच कोई गाली गलौज वाला रिलेशन रहा है तो यह अच्छा हुआ कि दोनों अलग हो गए। एक महिला होने के नाते लगता है कि जब आप ऐसे किसी रिलेशन में फंस जाते हैं तो ये अच्छा होगा कि जल्दी से उससे निकल जाओ।

4 of 6
pawan singh akshara singh
बता दें अक्षरा के आरोप लगाने के बाद पवन सिंह ने कहा था- जिसे जो आरोप लगाना है, लगाने दीजिए। मैं इन सब बातों पर जवाब नहीं देता हूं। पवन सिंह पर आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही मामला आईटी सेल के पास है। पवन सिंह की मुश्किलें आईटी एक्ट 66 (A), 66 (E) और 67 बढ़ा सकती हैं, जिसमें उनकी गिरफ्तारी संभव है। 
विज्ञापन

5 of 6
akshara singh

बीते दिनों अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। अक्षरा ने बताया था कि पवन ने उनसे रिश्ता रखने से पहले एग्रीमेंट साइन करवाया था। वो उनके साथ रिश्ते में बंधी हुई थीं। अक्षरा ने कहा कि पवन के लिए किसी एक लड़की के साथ बने रहना मुमकिन नहीं था। वो किसी एक लड़की के साथ नहीं रह सकते हैं। ये बात सभी जानते हैं। एक वक्त ऐसा भी आया जब पवन के साथ उनके अपने भी नहीं खड़े थे। उस वक्त मैंने उनका साथ दिया। पवन एयरपोर्ट पर पुलिसवालों से बदतमीजी से बात करते थे। उस समय मैं उनका बैग लेकर पुलिस वालों से भीख मांगती थी कि उन्हें जाने दो। मैंने बहुत बुरा वक्त झेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
akshara singh
अक्षरा ने कहा था- कई लड़कियों ने तो पवन की वजह से आत्महत्या भी कर ली। मैं अपनी प्रतिभा के दम पर यहां टिकी। इसी के लिए मेरे माता पिता ने भी सपना देखा था। आज भी मैं किसी का बुरा नहीं सोचती हूं। हमारा रिलेशन एक बुरे नोट पर खत्म हुआ, लेकिन मेरे संस्कार ऐसे नहीं हैं कि उनकी तरह गंदगी फैलाऊं। जब हमारा रिलेशन खत्म हुआ, तब भी उनका कहना था कि जइहें कहाँ, मेरे बिना काम कैसे करेगी। अक्षरा ने आगे कहा- 'जब मैंने काम शुरू किया, तो मुझे कई फोन करवाए। मुझे जान से मारने की धमकी दी। बड़े-बड़े डायरेक्टर से प्रोजेक्ट छिनवाये लेकिन मैंने हार नहीं मानी। अगर मुझमें टैलेंट है, तो मुझे आगे बढ़ने से भगवान के अलावा कोई भी रोक नहीं सकता है। वही हुआ। मैंने एक्टिंग के बाद गाना भी शुरू कर दिया और लोगों ने अपने प्यार और आशीर्वाद से मुझे एक्सेप्ट किया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें