फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: रानी चटर्जी ने रिलेशनशिप को लेकर तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर कर बोलीं- ‘मेरे अफेयर की खबर...’

Sun, 15 May 2022 02:18 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बीते कुछ दिनों से अभिनेत्री अपने नए रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। रानी का नाम राघव नय्यर के साथ जोड़ा जा रहा था। अब रानी ने अपने और राघव के रिश्ते को को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram
दरअसल, कुछ समय पहले रानी ने राघव नय्यर को उनके जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर कर बधाई दी। इसके साथ रानी ने राघव को अपना खास और करीबी बताया था। रानी की पोस्ट पढ़ने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। अब इन सारी अफवाहों को दूर करते हुए रानी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है।
विज्ञापन

3 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए लिखा कि गुगल पर मेरे अफेयर की खबर ट्रेंड कर रही है, तो मैं क्लीयर कर दूं कि मैं सिंगल हूं मित्रों। इसके साथ ही रानी ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई है। अब रानी की इस पोस्ट से साफ हो गया है कि वह राघव नय्यर के साथ रिलेशनशिप में नहीं है। 

विज्ञापन

4 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram
राघव के साथ नाम जोड़े जाने से पहले रानी चटर्जी मनदीप मामरा को डेट कर रही थीं। दोनों का रिश्ता चार साल तक चला था। लेकिन फिर रानी ने रिश्ता टूटने की जानकारी दी। रानी ने बताया था कि वो और मनदीप बहुत दिनों से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थे, जिस वजह से दोनों की बात नहीं हो पाती थी इसलिए वह अलग हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें