फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Chatterjee: किससे चल रही है एक्ट्रेस रानी चटर्जी के रिश्ते की बात? को-स्टार प्रेम सिंह ने किया खुलासा

Mon, 15 Aug 2022 08:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रानी चटर्जी-प्रेम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। साथ ही वह अपने काम से जुड़ी जानकारियां भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। रानी चटर्जी ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह अपनी आगामी फिल्म 'गंगा गीता' के को-स्टार प्रेम सिंह के साथ नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में रानी चटर्जी और प्रेम सिंह का मजाकिया अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल, वीडियो में प्रेम सिंह रानी चटर्जी से कहते नजर आ रहे हैं, 'मेकअप नहीं करके आई क्या आज? बड़ी भयानकर लग रही है।' इस पर रानी चटर्जी कहती हैं, 'नहा कर नहीं आया क्या आज? छत्तीसगढ़ के जंगलों से भागा हुआ चिम्पैंजी लग रहा है।' इस पर प्रेम सिंह कह रहे हैं, 'वेरी गुड, बड़ी जानकारी है तुझे छत्तीसगढ़ के चिम्पैंजी के बारे में। रिश्ते की बात चल रही है।' इसके बाद रानी चटर्जी कहती नजर आई हैं, 'तुझे बड़ा इंटरेस्ट आ रहा है मेरे रिश्ते में। ओह, अब समझ आया, फाइनली तुझे और तेरी फैमिली को मुफ्त का खाना ठूंसने को मिलेगा मेरी शादी में।'
विज्ञापन

3 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : insta
वीडियो के साथ रानी चटर्जी ने शानदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'ऐसा कौन बोलता है सुंदर लड़की को! अपने को-एक्टर के साथ थोड़ी सी मस्ती।' अपने इस पोस्ट में रानी चटर्जी ने एक्टर प्रेम सिंह को भी टैग किया है।
विज्ञापन

4 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : insta
काम की बात करें तो रानी चटर्जी इन दिनों अपनी फिल्म 'गंगा गीता' को लेकर चर्चा में है। इसमें वह डबल रोल में नजर आएंगी। इसमें उनके दो अलग-अलग शेड्स देखने को मिलेंगे। गौरतलब है कि यूपी के प्रतापगढ़ में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन दिलीप गुलाटी कर रहे हैं। इसमें रानी चटर्जी के साथ प्रेम सिंह, रवि यादव और सागर पांडेय भी नजर आएंगे। उनके साथ संजय पांडे और अयाज खान, नीरज गुप्ता भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें