भोजपुरी फिल्मों की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी हमेशा ही कुछ अलग करना पसंद करती हैं। वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ नया करने के बारे में सोचती रहती हैं इसलिए उनकी आने वाली फिल्मों में ज्यादातर नए लोग हैं। फिलहाल रानी होली पर रिलीज होने वाली अपनी नई फिल्म को लेकर उत्साहित नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
2 of 4
रानी का कहना है कि नए लोग, नई एनर्जी और उमंग के साथ आते हैं। उनके साथ काम करने में बहुत मजा भी आता है और मुझे लगता है कि हमें इंडस्ट्री के लिए टैलेंटेड लोगों की अगली पीढ़ी भी तैयार करने की जरूरत है।
विज्ञापन
3 of 4
रानी का कहना है कि वह शुरू से ही अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से इंडस्ट्री में काम करती रही हैं इसलिए उन्हें ऐसे लोग ज्यादा पसंद आते हैं, जो अपनी प्रतिभा और मेहनत से आगे बढ़ते हैं।
आपको बता दें कि रानी की मार्च में कई फिल्में आने वाली हैं जिनमें उनके साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के नए कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 'सखी के बियाह' और 'ये इश्क बड़ा बेदर्दी' को लेकर वह काफी खुश हैं। अपनी इन फिल्मों को लेकर रानी एक्साइटेड भी हैं क्योंकि इनमें सभी नए कलाकार हैं। गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म 'सखी के बियाह' में रानी के अपोजिट भोजपुरी सिंगर सुनील सागर नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग गोवा के आसपास के इलाकों में हुई है और यह फिल्म होली पर रिलीज होगी। देखें वीडियो -