फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: होटल के कमरे में ऐसी हरकत करती नजर आईं प्रगति भट्ट, देख फैंस की खुली रह गईं आंखें

Fri, 02 Sep 2022 01:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रगति भट्ट - फोटो : Social Media
भोजपुरी इंडस्ट्री की ख्याति दिन-ब-दिन दर्शकों के बीच बढ़ती जा रही है। ऐसे में इसके कलाकार भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं। चाहे भोजपुरी सिनेमा का कोई अभिनेता हो या फिर अभिनेत्री उनके फैंस पूरे भारत में फैले हैं। इन्हीं में से एक हैं भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्री प्रगति भट्ट। प्रगति इस समय अपनी सिजलिंग तस्वीरों से सोशल मीडिया पर कहर बरपा रही हैं। अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाली प्रगति ने इसी क्रम में बेडरूम से अपनी एक बेहद हॉट और स्टाइलिश फोटो साझा की है। प्रगति की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है क्योंकि एक बार फिर उनका यह अवतार उनके फैंस की दिलों की धड़कनें बढ़ा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रगति भट्ट - फोटो : Social Media
प्रगति भट्ट ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर साझा की है। आए दिन अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बनाने वाली प्रगति लेटेस्ट फोटो में होटल के कमरे में ब्लैक क्रॉप टॉप और लूज पोल्का-डॉट पैंट पहने बेहद बोल्ड पोज देती नजर आ रही हैं। प्रगति की यह अदा हमेशा की तरह फैंस के दिलों को धड़का रही हैं। इस फोटो पर फैंस भी फिदा हो गए हैं। प्रगति भट्ट के इस अनोखे अवतार ने फैंस के दिलों की धड़कने तेज कर दी हैं, वह खुद को अभिनेत्री की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रगति भट्ट - फोटो : Social Media
प्रगति की इस तस्वीर पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने प्रगति भट्ट की इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मस्त कमरिया।' तो वहीं दूसरे ने लिखा, 'हॉटीपाई।' आपको बता दें प्रगति भट्ट की ये फोटो मुंबई में एक होटल के कमरे में ली गई है। प्रगति भट्ट का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी बेहद हॉट और स्टाइलिश फोटोज से भरा हुआ है, जो उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रगति भट्ट - फोटो : Social Media
वर्कफ्रंट की बात करें प्रगति भट्ट को आखिरी बार आखिरी बार भोजपुरी सिनेमा के रोमांटिक गाने 'खेलाड़ी नाइकी' में देखा गया था। इस गाने में उनके साथ स्टार सिंगर और एक्टर पवन सिंह रोमांस करते दिखाई दिए थे। वह आने वाले दिनों में फिल्म 'लिट्टी चोखा' में काम करती दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रगति भट्ट के साथ भोजपुरी सुपरस्टार 'खेसारी लाल यादव' लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में खेसारी लाल यादव और प्रगति भट्ट के साथ-साथ काजल राघवानी, मनोज टाइगर, प्रकाश जायस, करण पांडे, देव सिंह, प्रीति सिंह, पदम सिंह और श्रुति राव जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें