फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: मोनालिसा से लेकर आम्रपाली तक, भोजपुरी सिनेमा की ये अभिनेत्रियां रखती थीं अपनी फिटनेस का ध्यान

Sun, 12 Dec 2021 10:38 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आम्रपाली दुबे, मोनालिसा, काजल राघवानी - फोटो : Instagram
आज के समय में भोजपुरी फिल्मों के फैंस पूरी दुनिया भर में हैं। रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी, निरहुआ जैसे कई भोजपुरी सितारों ने मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग जगह बनाई है। सिर्फ भोजपुरी सिनेमा के एक्टर्स ही नहीं बल्कि अभिनेत्रियो की भी यूपी और बिहार में एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। आम्रपाली दुबे से लेकर मोनालिसा और रानी चटर्जी तक कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी अदाओं और खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीता हैं।

फिटनेस फ्रीक हैं भोजपुरी सिनेमा की अदाकाराएं

सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ही नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा की भी कई बड़ी अदाकाराएं ऐसी हैं जो फिटनेस फ्रीक हैं। बड़े पर्दे पर लोगों का मनोरंजन करने वाली ये भोजपुरी अभिनेत्रियां अपने आपको फिट रखने के लिए घंटो-घंटो जिम में पसीना बहाया। अपने इस आर्टिकल में आज हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
रानी चटर्जी

एक समय था जब रानी चटर्जी को उनके मोटापे की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता था। लेकिन अभिनेत्री ने इस बात को एक चुनौती के तौर पर लिया और खुद को फैट तू फिट करने के लिए जिम में घंटों-घंटों पसीना बहाया। रानी चटर्जी अक्सर अपनी जिम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं और वो आज के समय में भोजपुरी सिनेमा की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मोनालिसा - फोटो : Instagram
मोनालिसा

मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा से लेकर टेलीविजन तक अपनी एक अलग पहचान बनाईं। उनकी खूबसूरती और अदाएगी का हर कोई दीवाना है। मोनालिसा अपनी फिटनेस का भी काफी ख्याल रखती हैं। मोनालिसा को जब भी मौका मिलता है तो वो अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर कसरत और योगा करती हैं।

4 of 6
आम्रपाली दुबे - फोटो : Instagram
आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे की यूपी और बिहार में एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। उनके अभिनय के साथ-साथ लोग डांस के भी काफी दीवाने हैं। आम्रपाली दुबे भी भोजपुरी सिनेमा की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो खुद को फिट रखने में यकीन रखती हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में खूब पसंद किया जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
निधि झा - फोटो : सोशल मीडिया
निधि झा

भोजपुरी की लूलिया कही जाने वाली अभिनेत्री यानी की निधि झा इन दिनों यश कुमार के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। निधि अपनी अदायगी के अलावा अपनी फिटनेस से भी लोगों को प्रेरित करती हैं। निधि अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। निधि झा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिम की तस्वीरें पोस्ट करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काजल राघवानी - फोटो : Instagram
काजल राघवानी

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी अपनी फिल्मों के साथ-साथ सेहत के लिए काफी गंभीर रहती हैं। वो भी खुद को फिट रखने के लिए जिम में खूब पसीना बहाती हैं। काजल राघवानी ने कई मौकों पर अपनी जिम से तस्वीरें भी शेयर की है। जो उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें