फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monalisa: रेड ड्रेस में बला की खूबसूरत लगीं मोनालिसा, सोशल मीडिया पर साझा कीं अपने इवेंट की तस्वीरें

Sun, 28 Aug 2022 06:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Monalisa - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। फैंस भी अपनी चहेती अदाकारा के लुक पर खूब प्यार लुटाते है। एक बार फिर मोनालिसा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Monalisa - फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा ने कुल आठ तस्वीरें साझा की हैं। हर तस्वीर में उनका लुक बेहद स्टाइलिश लग रहा है। भोजपुरी से लेकर टीवी तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं मोनालिसा हालिया तस्वीरों में रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि मोनालिसा कभी स्टेज पर परफॉर्म करते हुए नजर आ रही हैं तो कभी मिरर के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
monalisa - फोटो : monalisa instagram
पहली तस्वीर में मोनालिसा डांस पोज देती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह शर्माते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। बाकी तस्वीरों में भी मोनालिसा का जबरदस्त स्वैग देखा जा सकता है। आपको बता दें कि मोनालिसा की ये तस्वीरें एक इवेंट के दौरान की हैं, जो धनबाद में हुआ। तस्वीरों के साथ मोनालिसा ने कैप्शन लिखा है, 'बूम।' इसके साथ उन्होंने लिखा है 'इवेंट डायरीज'। तस्वीरों में मोनालिसा का मेकअप और हेयर स्टाइल भी काफी शानदार लग रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
मोनालिसा - फोटो : Instagram
यूजर्स को मोनालिसा का अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। वे हार्ट इमोजी और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। कोई एक्ट्रेस के लुक को किलर बता रहा है तो कोई खूबसूरत। एक यूजर ने लिखा, 'आप क्वीन हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'आप प्रेरणा हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें