फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: क्रॉप टॉप में तस्वीरें साझा कर मोनालिसा ने फिर धड़काया फैंस का दिल, बोल्ड लुक ने लूटी सारी लाइमलाइट

Tue, 09 Aug 2022 07:47 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा - फोटो : social media
भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां दिन-ब-दिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के बीच बहुत पॉपुलर हो रही हैं। इन एक्ट्रेस में से एक हैं भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड अभिनेत्री मोनालिसा। अपनी बढ़ती उम्र के बाद भी अपने सिजलिंग लुक्स के साथ लोगों के दिलों को धड़काने वाली मोनालिसा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। अपनी ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरों के चलते अभिनेत्री अक्सर इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। इस क्रम में मोनालिसा ने आज कुछ बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं, जो सभी को एक बार फिर दीवाना बना रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने कुछ ही देर पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा है। इन लेटेस्ट तस्वीरों में अभिनेत्री वाइट कर के डीप नेक क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहन रखा है। इन तस्वीरों में वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं, जिनपर लोग लगातार कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। लेकिन हमेशा की तरह ही कुछ ऐसे हैं जो पोस्ट पर अभद्र कमेंट भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम
इन तस्वीरों को साझा करते हुए जानी-मानी अभिनेत्री मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, 'काइंडनेस मैजिक है......उसे सब जगह बिखेरना चाहिए।' ऐसा पहली बार नहीं कि मोनालिसा ने अपनी ऐसी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हों। वह अक्सर अपनी इसी तरह की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।  
विज्ञापन

4 of 4
मोनालिसा - फोटो : insta
अभी कुछ ही दिनों पहले मोनालिसा ने अपनी नो मेकअप लुक की तस्वीरें भी साझा की थीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'आपको मुझे बिना मेकअप के देखना चाहिए।' तस्वीरों में मोनालिसा काउच पर बोल्ड अंदाज में फोटोशूट करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक पोज से अपने फैंस को घायल कर रही हैं। उनका यह अंदाज देख फैंस भी दिल हार बैठे हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री ने क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहन रखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें