फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: मोनालिसा की इस बोल्ड तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, देख फैंस भी हुए दीवाने

Sun, 28 Nov 2021 03:43 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां फिल्मों में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा रही हैं। कोई एक्ट्रेस अपने वीडियोज की वजह से छाई हुई हैं, तो कुछ अभिनेत्रियां अपने बोल्ड फोटोशूट से इंटरनेट का तापमान बढ़ाने का काम कर रही हैं और इस लिस्ट में मोनालिसा का नाम भी शामिल है। मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेस हैं, जो अपनी तस्वीरों से फैंस के बीच हंगामा मचाने का हुनर रखती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज से फैंस के होश उड़ा देती हैं।

हाल ही में, मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह किसी जलपरी से कम नहीं लग रही हैं। मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह ब्लूक कलर की बिकिनी पहने पूल के मजे ले रही हैं और एक्ट्रेस का यही अंदाज फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
मोनालिसा - फोटो : monalisa instagram
तस्वीर में देखा जा सकता है कि मोनालिसा आसमान की ओर देखकर अपनी लाजवाब अदाओं में पोज दे रही हैं। मोनालिसा की ये तस्वीर मालदीव वेकेशन की है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने हैशटैग से दी है। इस तस्वीर के साथ मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा है, ‘समुद्र में फ्री हो जाओ।’
विज्ञापन

3 of 5
मोनालिसा - फोटो : Instagram: @aslimonalisa
मोनालिसा की इस हॉट तस्वीर को महज चंद घंटों में हजारों लोगों ने पसंद किया है। इस पर 42 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और लाइक का सिलसिला इसी तरह जारी है। इसके अलावा, फैंस इस तस्वीर पर अपना रिएक्शन भी खूब दे रहे हैं। कई लोगों ने मोनालिसा की इस तस्वीर पर हार्ट इमोजी शेयर किए हैं। तो कुछ लोगों ने अभिनेत्री को ‘गॉर्जियस’ बताया है। इतना ही नहीं, एक फैन ने लिखा, ‘कतई जहर।’

4 of 5
मोनालिसा - फोटो : monalisa instagram
कुछ समय पहले ही मोनालिसा ने अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर अभिनेत्री ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें वह अपना बर्थडे केक काटती नजर आईं। इसके अलावा, कुछ तस्वीरों में मोनालिसा कैमरे के लिए मस्ती भरे अंदाज में पोज दे रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तस्वीरों पर मोनालिसा के पति विक्रांत ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मिसिंग यू।’ बता दें विक्रांत अपनी वाइफ मोनालिसा के साथ बर्थडे पर नहीं थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें