फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: लहराती-बलखाती मोनालिसा ने खुद को बताया 'लैला', वीडियो देख एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे फैंस

Wed, 07 Sep 2022 03:42 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा - फोटो : insta
भोजपुरी इंडस्ट्री की बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते अब इस इंडस्ट्री के कलाकार भी देशभर में मशहूर हो चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता हों या अभिनेत्री सभी लोगों के दिलो में एक खास जगह रखते हैं। इन्हीं कलाकारों में से एक मोनालिसा आज लोकप्रियता के मामले में कई बड़े-बड़े कलाकारों को टक्कर देती हैं।  सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मोनालिसा एक बड़ी फैन फॉलोइंग भी रखती हैं। अभिनेत्री अक्सर फैंस के साथ कुछ ना कुछ साझा करती रहती हैं और उनके फैंस उन पर खूब प्यार भी लुटाते हैं। अपनी अदाकारी के लिए पहचानी जाने वाली मोनालिसा ने आज भी फैंस के साथ एक वीडियो साझा की है, जिसमें उनके अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मोनालिसा - फोटो : social media
हाल ही में भोजपुरी क्वीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में मोनालिसा के  अलग-अलग दिनों की छोटी-छोटी क्लिप हैं, जिनमें उनके डिफरेंट रूप नजर आ रहे हैं। इसमें एक्ट्रेस कभी छोटी ड्रेस में हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं, तो कभी साड़ी पहने दिखा रही हैं। साझ किए गए इस वीडियो में मोनालिसा डीप नेक ड्रेस से लेकर साड़ी तक में अपनी दिलकश अदाओं से फैंस का दिल लूटती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ घंटे पहले साझा किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस अलग-अलग आउटफिट्स में डिफरेंट-डिफरेंट तरीकों से वॉक करती नजर आ रही थीं। वीडियो में मोनालिसा का ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज देखने लायक है। अभिनेत्री का इसी अंदाज पर हर कोई अपना दिल हार बैठा है। उनके इस वीडियो पर अब तक 16 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस लगातार कमेंट्स कर अभिनेत्री के कातिलाना अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
मोनालिसा - फोटो : Social Media
साझा किए गए इस वीडियो में मोनालिसा का अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है। कमेंट कर कोई उन्हें बॉम्ब बुला रहा है, तो कोई उन्हें कमेंट कर वीडियो में से उनका बेस्ट लुक बता रहा है। यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को दीवाना बनाया है। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें