फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monalisa: 5 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी से उछल पड़ीं मोनालिसा, एक्ट्रेस ने किया जमकर डांस

Sun, 20 Mar 2022 10:52 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा - फोटो : insta
एक्ट्रेस मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं और सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी सिजलिंग तस्वीरों और वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं। अब मोनालिसा की फैन फॉलोंइग में और भी इजाफा हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। इस खुशी में मोनालिस जमकर जश्न मान रही हैं। उन्होंने अपनी खुशी को फैंस के साथ भी साझा किया है और इस खुशी को सेलिब्रेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खुशी से उछलती दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मोनालिसा - फोटो : insta
खुशी से उछलती दिखाई दीं मोनालिसा-
भोजपुरी क्वीन मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने की खुशी में झूमती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने अपने घर को काफी अच्छे से डेकोरेट किया हुआ है और वह केक काटती दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे की बड़ी सी मुस्कान देखकर ही पता चल रहा है कि वह कितनी खुश हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस जमकर डांस भी करती दिखाई दीं।
विज्ञापन

3 of 4
मोनालिसा - फोटो : insta
वीडियो शेयर कर फैंस के लिए लिखा खास कैप्शन-
एक्ट्रेस मोनालिसा ने वीडियो शेयर करते हुए खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने इंस्टाफॉलोअर्स को अपना परिवार बताया है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हमने 5 मिलियन हिट्स किए...धीरे-धीरे लेकिन लगातार हमारा परिवार बढ़ता है! फैंस भी उनकी इस वीडियो पर जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं, उनकी पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
मोनालिसा - फोटो : insta
फैंस ने लुटाया जमकर प्यार-
मोनालिसा के एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, बहुत बधाई मेरी फेवरेट मोनालिसा। इसी तरह से एक दूसरे फॉलोअर्स ने लिखा, बधाई हो मोनापाई...इसके अलावा अन्य फॉलोअर्स भी और कई सेलेब्स भी मोनालिसा को कॉग्रेचुलेट कर रहे हैं। इसी के साथ फैंस दिल वाली इमोजी की बरसात करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें