फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monalisa: साड़ी में मोनालिसा ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, कातिल अदाओं से किया फैंस को घायल

Fri, 23 Sep 2022 11:24 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा - फोटो : insta
भोजपुरी क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा अपने काम के साथ ही अलग-अलग लुक को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अक्सर हॉट अवतार में अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। मोनालिसा साड़ी में भी बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आती हैं। वह अपने लुक से अक्सर फैंस का दिल धड़का देती हैं। आज मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर साड़ी में तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को भी उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं और वे कमेंट बॉक्स में एक के बाद एक अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मोनालिसा - फोटो : insta
साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं मोनालिसा
मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरें साझा की हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में मोनालिसा को व्हाइट कलर की फ्लोरल साड़ी में कातिलाना अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है। इसके साथ ही डीप नेक ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाया है। खुले हुए हल्के कर्ल बालों के साथ डार्क लिपस्टिक शेड और कानों में झुमके पहने मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हर तस्वीर में उनका अंदाज फैंस का दिल लूट रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
मोनालिसा - फोटो : insta
मोनालिसा अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ये नई तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मैं खूबसूरत महसूस करती हूं, मजबूत महसूस करती हूं और कॉन्फिडेंट....मैं कौन हूं'? मोनालिसा की ये तस्वीरें किसी का भी दिल लूटने के लिए काफी हैं।
विज्ञापन

4 of 4
मोनालिसा - फोटो : insta
कातिल अदाओं से चुराया फैंस का दिल
मोनालिसा ने साड़ी में तस्वीरें साझा कर फैंस का दिल चुरा लिया है और प्रशंसक उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-'हमेशा गॉर्जियस लगती हो'। वहीं दूसरे ने लिखा-'सुंदरता अपने सबसे अच्छे रूप में'। एक अन्य ने मजेदार तरीके से तारीफ करते हुए लिखा- 'डम डम डिगा डिगा ओहो मोनालिसा'। अन्य प्रशंसक भी इसी तरह से प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें