फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राम तेरी गंगा मैली' के जिस सीन पर सुपरहिट हुई थीं मंदाकिनी, उसे दोहराएंगी ये भोजपुरी एक्ट्रेस

Tue, 26 Jun 2018 08:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भोजपुरी सिनेमा की 'सुपरजोड़ी' खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी काफी चर्चा में हैं। यह स्टार कपल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'संघर्ष' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं एक्शन और पारिवारिक ड्रामा से भरपूर इस फिल्म का भोजपुरी सिनेप्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म के एक सीन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो काजल राघवानी इस फिल्म में साल 1985 में आई एक्ट्रेस मंदाकिनी की बॉलीवुड फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' का सीन करती नजर आएंगी। पता हो कि इस फिल्म में मंदाकिनी ने बोल्ड सीन के साथ एक बेहतरीन मां का किरदार भी निभाया था, जो अपने भूखे बच्चे को ब्रेस्टफीड तक करवाती है।
विज्ञापन

3 of 4
जी हां खबरों का मानें तो भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी फिल्म 'संघर्ष' ऐसा की कुछ मां का रोल निभाती नजर आएंगी। परदे पर वह भी अपने बच्चे के फीड करवाती नजर आ सकती हैं। गौरतलब है कि अभी तक इस तरह का किरदार किसी भी नई हीरोइन ने भोजपुरी सिनेमा में नहीं निभाया है। 
विज्ञापन

4 of 4
वहीं बात करें फिल्म 'संघर्ष' की तो इस फिल्म का अभी तक केवल टीजर रिलीज हुई है। जिसमें सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। 'संघर्ष' फिल्म को पराग पाटिल डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें