फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल में सात फिल्में करने वाली काजल राघवानी के पास अब सिर्फ एक फिल्म, भोजपुरी स्टार का करियर ढलान पर

Wed, 11 Nov 2020 01:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
काजल राघवानी, खेसारीलाल यादव - फोटो : instagram- @kajalraghwani
भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों यूट्यूब और सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। इसका कारण है उनके कुछ गीत। ये गीत इस समय दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। लेकिन, इस समय दर्शकों की पसंद बन रहे यह गीत काजल की पिछली फिल्मों के हैं जो कि आज से कोई दो से तीन साल पहले ही रिलीज हुई हैं। और अब काजल राघवानी का करियर भोजपुरी सिनेमा में ढलान पर है। एक साल में छह से आठ फिल्में करने वाली अभिनेत्री काजल के हाथ में वर्ष 2020 में सिर्फ एक ही फिल्म है।
विज्ञापन

2 of 8
काजल राघवानी - फोटो : instagram- @kajalraghwani
महाराष्ट्र के शहर पुणे में जन्मी काजल राघवानी ने अभिनय में अपना करियर गुजराती फिल्म इंडस्ट्री से शुरू किया था। हालांकि, वहां उन्हें कुछ अच्छा काम हाथ नहीं लगा इसलिए उन्होंने वर्ष 2011 में पहली बार फिल्म 'सुगना' के साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। लेकिन, काजल को पहचान मिलना शुरू हुई वर्ष 2013 में आई फिल्म 'रिहाई' से। इस फिल्म में वह आदित्य ओझा और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ नजर आईं। इसके बाद तो साल दर साल काजल के खाते में फिल्मों की गिनती बढ़ती ही गई।
विज्ञापन

3 of 8
काजल राघवानी - फोटो : instagram- @kajalraghwani
पहले साल में निरहुआ के साथ एक फिल्म करने के बाद काजल ने दूसरे साल 2014 में दो फिल्मों में काम किया। इसमें एक फिल्म ‘प्रतिज्ञा 2’ रही जिसमें काजल पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ नजर आईं। और दूसरी फिल्म रही ‘देवरा भईल दीवाना’। यहां काजल के साथ हैं मनोज तिवारी। इसी तरह साल 2015 में काजल ने तीन फिल्में कीं जिसमें दो फिल्में ‘हुकूमत’ और ‘बज गईल डंका’ पवन सिंह के साथ हैं जबकि एक सुपरहिट फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ निरहुआ के साथ है।

4 of 8
काजल राघवानी - फोटो : instagram- @kajalraghwani
चौथी साल यानी 2016 से काजल के पास फिल्मों की भरमार रहने लगी। इस साल उनकी छह फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। इन छह फिल्मों में तीन फिल्म ‘जानेमन’, ‘इंतकाम’ और ‘दबंग आशिक’ उनकी खेसारी लाल यादव के साथ हैं और एक-एक फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’, ‘आशिक आवारा’ और ‘लागी तोहसे लगन’ क्रमश: पवन सिंह, निरहुआ और यश कुमार मिश्रा के साथ है। और इसी तरह एक साल में काजल सात से आठ फिल्में करने लगीं।
विज्ञापन

5 of 8
Kajal Raghwani - फोटो : instagram- @kajalraghwani
काजल ने भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े अभिनेताओं पवन सिंह, मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, आदि के साथ भरपूर काम किया है। इनमें उनकी सबसे ज्यादा 16 फिल्में 'प्रतिज्ञा 2', 'जानेमन', 'इंतकाम', 'दबंग आशिक', 'हम हैं हिंदुस्तानी', 'मेहंदी लगा के रखना', 'मैं सेहरा बांध के आऊंगा', 'मुकद्दर', 'दीवानापन', 'दुल्हन गंगा पार की', 'संघर्ष', 'बलमजी लव यू', 'नाग देव', 'दबंग सरकार', 'कुली नंबर 1' और 'बागी- एक योद्दा' खेसारी लाल यादव के साथ रहीं। हालांकि, इन 16 फिल्मों में से तीन फिल्मों 'मुकद्दर', 'दीवानापन' और 'दबंग सरकार' में काजल ने सिर्फ कैमियो किया।
विज्ञापन

6 of 8
काजल राघवानी - फोटो : यूट्यूब
इसी तरह काजल ने पवन सिंह के साथ सात फिल्में 'प्रतिज्ञा 2', 'हुकूमत', 'बज गईल डंका', 'भोजपुरिया राजा', 'तेरे जैसा यार कहां', 'सरकार राज' और 'मैंने उसको साजन चुन लिया' की हैं। दिनेश लाल यादव के साथ काजल की दो फिल्में 'पटना से पाकिस्तान' और 'आशिक आवारा' हैं और मनोज तिवारी और रवि किशन के साथ एक-एक फिल्म क्रमश: 'देवरा भईल दीवाना' और 'बैरी कंगना 2' की है। बाकी फिल्में काजल ने भोजपुरी सिनेमा के दूसरे अभिनेताओं के साथ की हैं।
विज्ञापन

7 of 8
काजल राघवानी, खेसारीलाल यादव - फोटो : instagram- @kajalraghwani
काजल का भोजपुरी सिनेमा में ठीक से कोई सात से आठ साल का करियर है जिसमें उन्होंने कोई 30 से ज्यादा फिल्में कीं। पिछले साल तक तो सब कुछ ठीक था क्योंकि साल 2019 में उनकी पांच फिल्में ‘मैंने उनको साजन चुन लिया’, ‘कुली नंबर 1’, ‘विवाह’, ‘बागी- एक योद्धा’ और ‘काशी विश्वनाथ’ रिलीज हुईं। लेकिन, इस साल काजल की सिर्फ एक फिल्म 'बलमुवा कैसे तेजाब' उनके खाते में है। यह फिल्म फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन में है और इसमें भी काजल अपने खासमखास हीरो खेसारी लाल यादव के साथ ही नजर आएंगी।
विज्ञापन

8 of 8
काजल राघवानी - फोटो : instagram- @kajalraghwani
काजल के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर डालें तो फिलहाल वह समय लंदन में है और अपनी किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। अपने हर रोज की ताजा जानकारी काजल सोशल मीडिया पर जारी करती रहती हैं और अपने प्रशंसकों को अपने काम के बारे में बताती रहती हैं। काजल की अंतिम फिल्म 'काशी विश्वनाथ' बड़े पर्दे पर पिछले साल जून में ही रिलीज हुई थी जिसमें काजल अभिनेता रितेश पांडे के साथ नजर आईं। अब काजल की नई फिल्में तो आ नहीं रही हैं इसलिए उनके प्रशंसक उनकी पुरानी फिल्मों के गीतों को देखकर ही मन बहला रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें