भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह केवल यूपी बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में फेमस हैं। अभिनय के अलावा उन्होंने गायकी से भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनके गाने यूट्यूब पर अक्सर ट्रेंडिंग लिस्ट में रहते हैं। इस बीच एक्ट्रेस का नाम इन दिनों चर्चा के केंद्र में आ गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कथित रूप से अक्षरा सिंह का बताकर शेयर किया जा रहा है।