फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: एयरपोर्ट पर मस्ती भरे अंदाज में नजर आईं अक्षरा सिंह, शॉर्ट ड्रेस में जीता फैंस का दिल

Tue, 12 Jul 2022 05:57 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देशभर में इन दिनों भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। भोजपुरी सिनेमा और गानों का क्रेज अब इस कदर बढ़ चुका है कि इस इंडस्ट्री के कलाकार भी देशभर में मशहूर हो चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

देशभर में इन दिनों भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। भोजपुरी सिनेमा और गानों का क्रेज अब इस कदर बढ़ चुका है कि इस इंडस्ट्री के कलाकार भी देशभर में मशहूर हो चुके हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के इन्हीं कलाकारों में से एक अक्षरा सिंह, जो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल अक्षरा ना सिर्फ अपने अभिनय बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। फिल्मों के अलावा वह सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं, जिन्हें उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। इसी क्रम में अक्षरा ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है।

विज्ञापन

2 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई इन तस्वीरों में अभिनेत्री एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। शेयर की गई इन तस्वीरों में अक्षरा नीले रंग की शर्ट ड्रेस में काफी कूल नजर आ रही हैं। अपने इस कूल लुक के साथ उन्होंने न्यूड मेकअप कैरी किया है, जो उन्हें काफी खूबसूरत बना रहा है। इसके अलावा इन तस्वीरों में वह बेहद मस्ती भरे अंदाज में भी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

3 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : social media

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, यूनिटी पावर लव। सोशल मीडिया पर तस्वीरों के सामने आती ही यह तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर इस पर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ देर पहले ही शेयर की गई इन तस्वीरों को अब तक कई लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं वहीं फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया अभी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-बिहार की शान। वहीं एक अन्य ने लिखा, आप बेहद प्यारे लग रहे हो। 

विज्ञापन

4 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : insta

भोजपुरी सिनेमा में अपना नाम कमाने वाली अक्षरा अब जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू कर सकती हैं। दरअसल बीते कई समय से यह खबर आ रही है कि वह जल्द ही हिंदी सिनेमा में कदम रख सकती हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक अभिनेत्री की तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसी बीच एक्ट्रेस ने बीते दिनों अपनी फीस बढ़ाने का भी ऐलान किया थाष ऐसे में अब उनके फैंस बेसब्री से बॉलीवुड में उनकी एंट्री का इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें