फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंडेमॉल शाइन ने लगाया आधी आबादी अवार्ड का मेला, यूट्यूब पर 24 घंटे बाद हजार लोगों ने भी नहीं देखा

Mon, 01 Feb 2021 10:06 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Aadhi Aabadi Award - फोटो : Instagram
बिहार की राजधानी पटना में अवार्ड शो हो, मंच पर भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक अक्षरा सिंह हों, कार्यक्रम के आयोजन से एंडेमॉल जैसी नामी कार्यक्रम निर्माता कंपनी जुड़ी हो और इसके सीधे प्रसारण को यूट्यूब पर 24 घंटे बाद भी हजार लोग भी न देखें तो मामला सोचने वाला हो जाता है। जिस पुरस्कार को अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर सोमवार को दिन भर प्रमोट किया, उस पुरस्कार का हाल यही रहा।
विज्ञापन

2 of 5
Aadhi Aabadi Award - फोटो : Instagram
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सोमवार को दिन भर हल्ला रहा कि मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह को आधी आबादी वीमन अचीवर्स अवार्ड से नवाजा गया है। इस पुरस्कार को पाकर अक्षरा सिंह भी बहुत खुश हुईं और साथ ही उन्होंने इसके लिए अपने निर्माताओं, निर्देशकों और प्रशंसकों का धन्यवाद भी किया। लेकिन, इस पुरस्कार समारोह का यूट्यूब पर जो सीधा प्रसारण किया गया, उसे देखकर कहा जा सकता है कि ये पुरस्कार अक्षरा सिंह की प्रतिष्ठा के अनुरूप नहीं रहा। और, उन्हें मंच पर बुलाने से पहले खुद को अक्षरा का ‘पार्टनर’ कहने वाले उद्घोषक ने अक्षरा के लिए जो शब्द प्रयोग किया, वह तो बहुत ही आपत्तिजनक रहा।
 
विज्ञापन

3 of 5
Aadhi Aabadi Award - फोटो : Instagram
रविवार शाम को आयोजित हुए इस समारोह में अभिनेत्री अक्षरा सिंह के अलाव मंदिरा बेदी, रूपल पटेल, पारूल चौधरी, रति पांडे, ऋतिका सिंह चंदेल, ऋदिमा तिवारी आदि 20 महिलाओं को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अक्षरा सिंह को यह सम्मान प्राथमिक शिक्षा विभाग, बिहार के अधिकारी रंजीत कुमार सिंह के हाथों मिला।
 

4 of 5
akshara singh - फोटो : अमर उजाला
पुरस्कार पाने के बाद अक्षरा ने कहा, 'यह पुरस्कार एक महिला के रूप में मुझे बहुत गौरवान्वित महसूस करा रहा है। इसके साथ ही समाज को यह संदेश भी दे रहा है कि आज के समय में बेटियां सच में किसी से कम नहीं। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे यह पुरस्कार मिला और उससे भी ज्यादा खुशी इस बात की है कि मुझे यह पुरस्कार मेरे घर पटना में ही मिला है। इसके लिए मैं सबकी बहुत आभारी हूं और सब का धन्यवाद करती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshara singh
अवार्ड मिलने की खुशी अक्षरा ने अपने प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर भी जारी की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ अक्षरा ने उनके कैप्शन में लिखा, 'वीमंस अचीवर अवार्ड 2021। कैसे शुक्रिया अदा करूं मैं आप सबका? मैं कठिन हूं, मैं महत्वकांक्षी हूं, सवाल यह नहीं है कि कौन मुझे आगे जाने देगा? सवाल यह है कि मुझे कौन रोकेगा?'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें