विजय देवरकोंडा, अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय के साथ अक्षरा का डांस
अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बीते दिनों विजय देवरकोंडा से हुई मुलाकात का एक नया वीडियो अपने फैंस के साथ साझा किया है। यह वीडियो उस समय का है, जिस दिन विजय और अनन्या अपनी फिल्म 'लाइगर' का प्रमोशन करने पटना पहुंचे थे। वीडियो में अक्षरा और विजय बहुत मजेदार अंदाज में 'लाइगर' के गाने 'आफत' पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। जहां फिल्म में इस गाने में दर्शकों को विजय और अनन्या के मूव्स पसंद आ रहे हैं, वहीं इस वायरल होती वीडियो में अक्षरा और विजय की केमिस्ट्री भी कमाल लग रही है।