फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माला पहले निरहुआ और आम्रपाली दुबे की तस्वीर आई सामने, तो फैंस पूछ बैठे- शादी कर ली क्या?

Wed, 31 Jul 2019 12:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : Twitter
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सुपरस्टार निरहुआ के साथ सावन के पावन मौके पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने पहुंचीं। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मां विंध्यवासिनी के मंदिर में सालभर भक्तों की तादाद देखने को मिलती है। ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद को मां पूरी करती हैं। अब आम्रपाली दुबे और निरहुआ दोनों ही मां की शरण में पहुंचे हैं। इस दौरान कुछ और लोग भी इनके साथ नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
निरहुआ और आम्रपाली ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन - फोटो : अमर उजाला

आम्रपाली दुबे ने इस दौरान की कई तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो को शेयर करते हुए आम्रपाली ने लिखा- जय मां विंध्यवासिनी। एक तस्वीर में आम्रपाली के साथ निरहुआ भी नजर आ रहे हैं। फैंस दोनों की तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। आम्रपाली के माथे पर चंदन का टीका लगा हुआ है वहीं निरहुआ ने माला पहनी हुई है।

 

विज्ञापन

3 of 5
आम्रपाली , निरहुआ - फोटो : social media

हालांकि दोनों की इस तस्वीर को देख फैंस थोड़े कंफ्यूज भी हो गए और अपने चहेते स्टार्स से सवाल भी पूछ डाला कि क्या उन्होंने शादी कर ली है। वहीं कुछ फैंस ने ये भी लिखा कि आप दोनों जल्दी शादी कर लो। 

4 of 5
आम्रपाली दुबे, निरहुआ - फोटो : Twitter

बता दें दोनों फिल्म मुकद्दर का सिंकदर में एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे का रोमांस दिखने वाला है। वैसे भी दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। निरहुआ उन एक्टर्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट कर अपने फैंस का दिल जीतने में लगे रहते हैं। निरहुआ का एक गाना, एक एक्शन सीन ही फैंस को रिझाने के लिए काफी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आम्रपाली - फोटो : SELF
वहीं आम्रपाली दुबे अक्सर टिक टॉक का वीडियो अपने अकाउंट से शेयर करती हैं। बीते दिनों आम्रपाली ने वीडियो शेयर किया था। वीडियो में आम्रपाली कहती नजर आ रही थीं- 'मेरे नाना ने मुझसे रिश्ता तोड़ दिया है।' मेरे नाना ने मुझसे कहा है, मूंगफली में दाना नहीं हम तुम्हारे नाना नहीं।' इससे पहले भी हाल ही में एक्ट्रेस का वखरा स्वैग गाने पर डांस जमकर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें