monalisa
- फोटो : instagram
जब भी भोजपुरी से आगे निकलकर अपनी पहचान बनाने वाले सितारों की बात आती है तो मोनालिसा का नाम जरूर लिया जाता है। वैसे तो उनका असली नाम अंतरा बिस्वास है, लेकिन फिल्मी दुनिया ने उन्हें मोनालिस के तौर पर सफलता दिलाई। उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से की थी। इसके बाद टीवी सीरियल्स, रियलिटी शो और बी-टाउन में जाने का रास्ता खुला। अजय देवगन, सुनील शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'ब्लैकमेल' में मोनालिसा को नोटिस किया गया। इसके अलावा उन्होंने गोविंदा की' पैसा है तो हनी है' में भी काम किया। उन्होंने बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया है।