फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: पवन सिंह ने स्टेज पर किए आपत्तिजनक इशारे, खेसारी ने पलटवार करते हुए कहा- खुद को समझते क्या हो...

Fri, 17 Dec 2021 01:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवन सिंह और खेसारी लाल - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों दो सुपरस्टार्स की लड़ाई की गवाह बन रही है। और ये दो सुपरस्टार्स हैं पवन सिंह और खेसारी लाल यादव। वैसे तो इन दोनों की दुश्मनी काफी पुरानी है लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। दोनों ने एक दूसरे पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया है। खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की गर्लफ्रेंड रह चुकीं अक्षरा सिंह एक साथ इन दिनों कई प्रोजक्ट में नजर आ रहे हैं, ऐसे में लगता है कि पवन सिंह दोनों को एक साथ देखना पसंद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : Social Media
कैसे हुई शुरुआत
कुछ दिन पहले एक प्रोग्राम में पवन सिंह पहुंचे। जहां पर उन्होंने खेसारी लाल यादव पर जमकर निशाना साधा। स्टेज पर पवन सिंह से कुछ आपत्तिजनक इशारे भी किए। इतना ही नहीं उन्होंने खेसारी को 5 हजार रुपये लेकर नाचने वाला करार दे दिया।
विज्ञापन

3 of 5
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : Social Media
पवन सिंह ने खेसारी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जिसे जहां जाना है वहां जाए, हम वहां कबका काम करके आ चुके हैं। कोई हमारी तुलना क्या करेगा। ये लोग जो आज कर रहे हैं, हमने वो करना छोड़ दिया है।' बता दें खेसारी बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुके हैं। दोनों सुपरस्टार्स को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा- बिहार में राजनीति में ही नहीं बल्कि सिनेमा और संगीत में भी जातिवाद भर चुका है। इस जातिवाद के दो जनक हैं #PawanSingh और #KhesariLalYadav दोनों अपने आप को बड़ा बताने के चक्कर में भोजपुरी को ही छोटा समझने लगे हैं उन्हें ये मालूम ही नहीं है की उनकी पहचान भोजपुरी से है ना की भोजपुरी की उनसे।


4 of 5
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : Social Media
पवन सिंह ने स्टेज पर किए गंदे इशारे
खेसारी लाल पर निशाना साधते हुए पवन सिंह यह भूल गए कि वह स्टेज पर हजारों लोगों की भीड़ के बीच खड़े हैं। उन्होंने मंच पर ही खेसारी के लिए अश्लील इशारे किए। वीडियो देखने के बाद पवन सिंह के फैंस भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : Social Media
खेसारी ने वीडियो शेयर कर कहा है, 'मैं कंप्टीशन नहीं करता काम करता हूं। कुछ लोगों का शरीर बड़ा हो जाता है, बुद्धि नहीं। स्टेज पर चढ़कर मुझे इशारे कर रहे हैं...यही शिक्षा मिली है। मैं तो शर्म से मर जाऊं। मैं कुछ भी अच्छा नहीं करता फिर भी दुनिया मुझे प्यार करती है। अपना अहंकार दिमाग से हटा लीजिए। मुझे स्टारडम दिखाने का शौक नहीं है। गोबर सिंह हो गए हो.. भगवान ने जबान दिया है तो उसे सही जगह इस्तेमाल करो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें