फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग में अब भोजपुरी सितारों का मिला साथ, अक्षरा से लेकर निरहुआ तक ने की आर्थिक सहायता

Wed, 01 Apr 2020 05:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bhojpuri actors - फोटो : Social Media
पूरा देश इस वक्त एक साथ कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है। इस जंग में कहीं पैसों की किल्लत न हो इसलिए आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारे तक आर्थिक सहायता देने में जुटे हैं। अक्षय कुमार, सलमान खान, वरुण धवन, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ जैसे कई बड़े सितारे मदद के लिए आगे आ चुके हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी कलाकार भी लगातार आर्थिक मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
akshara singh
अक्षरा सिंह
भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक लाख का चेक बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया। अक्षरा ने एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। जिसमें वो चेक दिखाती नजर आ रही हैं। अक्षरा ने कैप्शन में लिखा- 'मेरा ये आज का पोस्ट भोजपुरी के गणमान्य और बुद्धिजीवी लोगों के चरणों में समर्पित। मैं ये फोटो खुद से शेयर नहीं करना चाहती थी, पर कुछ तथाकथित भोजपुरी इंडस्ट्री के गणमान्य और बुद्धिजीवी लोगों की वजह से ये जरूरी हो गया कि शेयर किया जाए।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Ravi kishan - फोटो : अमर उजाला
रवि किशन
सांसद और अभिनेता रवि किशन ने भी अपने एक माह की सैलरी और एक करोड़ की सांसद निधि दान की है। इसके साथ ही उन्होंने भोजपुरी फिल्म जगत के कामगारों को राशन सामग्री वितरण किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें लिखा है, 'कोरोना-आपातकाल के इस दौर में मानवता को बचाने के लिए सभी सामर्थ्यवानों को मदद के लिए आगे आना चाहिए। कोई भूखा न रहे, सबका इलाज ठीक से हो सके, इसके लिए मैंने भी पीएम रिलीफ फंड में अपनी एक माह की सैलरी दान की है। सभी देशवासियों के स्वास्थ्य की कामना करता हूं। घर में रहें। कोरोना के विरुद्ध लड़ाई।'
 

4 of 5
Amrapali Dubey - फोटो : instagram
आम्रपाली दुबे
अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी कोरोना की लड़ाई में मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने ढाई लाख रुपये मदद की घोषणा की है। इसमें से एक लाख रुपये उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में, एक लाख रुपये बिहार मुख्यमंत्री राहत कोष में और 50 हजार रुपये महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी स्टार निरहुआ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए अपनी एक महीने की सैलरी डोनेट करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि वो जितना एक फिल्म से कमाते हैं, वो सारी राशि पीएम रिलीफ फंड में दे देंगे।

पिता की चिंता के बाद कोविड 19 से जंग में आगे आईं आलिया भट्ट, पीएम केयर फंड में किया डोनेट
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें