पूरा देश इस वक्त एक साथ कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है। इस जंग में कहीं पैसों की किल्लत न हो इसलिए आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारे तक आर्थिक सहायता देने में जुटे हैं। अक्षय कुमार, सलमान खान, वरुण धवन, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ जैसे कई बड़े सितारे मदद के लिए आगे आ चुके हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी कलाकार भी लगातार आर्थिक मदद कर रहे हैं।