भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की बड़ी बजट पर तैयार हो रही फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' के एक नए गाने का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। रिलीज के बाद से ही इस गाने का टीजर काफी वायरल भी हो रहा है। आपको बता दें कि अब तक इस गान के टीजर को लगभग 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका ह। इसे देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये गाना भी काफी धूम मचाने वाला है।