फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी ने मचाया धमाल, नए गाने का वीडियो वायरल

Mon, 13 Aug 2018 12:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की बड़ी बजट पर तैयार हो रही फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' के एक नए गाने का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। रिलीज के बाद से ही इस गाने का टीजर काफी वायरल भी हो रहा है। आपको बता दें कि अब तक इस गान के टीजर को लगभग 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका ह। इसे देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये गाना भी काफी धूम मचाने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' का गाना 'गोरी तोहार कमर लचकउआ' एक बेहद ही रोमांटिक गाना है। इस गाने में आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी शानदार लग रही है। दोनों के बीच की केमेस्ट्री भी काफी अच्छी दिखाई दे रही है। इस गाने को खुद निरहुआ और इंदु सोनाली ने गाया है। जल्द ही इसका पूरा गाना यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
भोजपुरी सिनेमा में लगातार कुछ न कुछ नया हो रहा है। वह दिन दूर नहीं लगता जब यह बॉलीवुड को पूरी तरह से टक्कर देने के लिए तैयार हो जाएगी। फिल्मों के स्तर में भी सुधार आ रहा है। नई कहानियों को भोजपुरी फिल्मों में जगह मिल रही है। एक्शन फिल्में भी स्क्रीन पर धमाका कर रही हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्मों का बजट काफी बढ़ा है तभी तो भोजपुरी की फिल्में आज विदेशों में शूट हो रही हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ आम्रपाली दुबे, सुनील थापा और मनोज सिंह टाइगर जैसे मशहूर कलाकार नजर आएंगे। देखें वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें