फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फोटोकॉपी' गाने से खेसारी लाल यादव ने मचाया धमाल, इस अभिनेत्री से साथ कर रहे हैं जबरदस्त डांस

Wed, 25 Nov 2020 07:25 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल यादव का फोटोकॉपी गाना - फोटो : यूट्यूब
भोजपुरी सिनेमा के ऐसे कई कलाकार हैं जो अपनी फिल्मों के अलावा गानों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। कई सितारे हैं जिनके गाने हर दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इतना ही नहीं उनका गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
खेसारी लाल यादव का फोटोकॉपी गाना - फोटो : यूट्यूब
खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। वह अपनी फिल्मों के अलावा गानों की वजह से भी दर्शकों के दिलों पर छाए रहते हैं। उनके नए गाने का नाम फोटोकॉपी है। जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फोटोकॉपी गाने को खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री श्रीस्टी पाठक पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
खेसारी लाल यादव का फोटोकॉपी गाना - फोटो : यूट्यूब
फोटोकॉपी गाने में खेसारी लाल यादव और श्रीस्टी पाठक की जोड़ी काफी धमाल मचाती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो सॉन्ग में यह दोनों कलाकार शानदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटोकॉपी गाने में श्रीस्टी पाठक काफी खूबसूरत दिख रही हैं। इस सुपरहिट गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। 

4 of 5
खेसारी लाल यादव का फोटोकॉपी गाना - फोटो : यूट्यूब
फोटोकॉपी गाने में आशीष वर्मा ने संगीत दिया है जबकि इस गाने को बोल कुंदन पांडे ने लिखे हैं। सोशल मीडिया पर यह गाना काफी धमाल मचा रहा है। भोजपुरी संगीत प्रेमी फोटोकॉपी गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को टिप्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर साझा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खेसारी लाल यादव का फोटोकॉपी गाना - फोटो : यूट्यूब
यह गाना सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। खबर बनाने तक फोटोकॉपी गाने को यूट्यूब पर 70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लगातार इस गाने को देखने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। खेसारीलाल के गानों के लिए ये संख्या कोई बड़ी नही है।

पढ़ें: ये हैं रशिया की पांच मशहूर अभिनेत्रियां, एक्टिंग छोड़िए खूबसूरती देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें