फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव ने दिखाई दरियादिली, ठंड में ठिठुर रहे लोगों को बांटे कंबल, कहा- एक दिन मैं...

Sat, 15 Dec 2018 10:39 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खेसारीलाल यादव
बॉलीवुड सेलेब्स के ऐसे किस्से सुनने को मिलते हैं जिसके बाद हर तरफ उनकी तारीफ होती है लेकिन इस बार भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने ऐसा कुछ किया है जिसे देखने के बाद आप उनके फैन हो जाएंगे। पटना के गांधी मैदान में ठंड से ठिठुर रहे गरीब लोगों की मदद के लिए खेसारी लाल सामने आए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
खेसारीलाल यादव
खेसारी लाल ने खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने वाले गरीबों के बीच कंबल का बांटा। कंबल बांटते हुए उन्होंने कहा कि हर किसी को इंसानियत के नाते एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। हमने भी गरीबी देखी है। एक दिन मैं भी गरीब था, इसलिए गरीबों की तकलीफ को नजदीक से जानता हूं, समझता हूं। कंबल पर खेसारीलाल यादव की तस्वीर थी।
विज्ञापन

3 of 5
khesari lal yadav
खेसारी लाल यादव के इस नेक काम के बाद हर तरफ लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसके अलावा खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्म ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है। बता दें खेसारी लाल यादव की पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ थी जो साल 2011 में आई थी।

4 of 5
khesari lal
भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी सबसे अधिक मांग वाले अभिनेता हैं। फिल्मों के मामलों में वह बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से भी आगे हैं। पिछले साल उनकी 6 फिल्में रिलीज हुईं। 11 हजार से करियर की शुरुआत करने वाले खेसालीलाल यादव को अपनी हर एक फिल्म के लिए कम से कम 40 लाख रुपये तक मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
khesari lal yadav
खेसारीलाल यादव बेहद गरीब फैमिली से आते हैं। अपनी पहले एलबम के लिए उन्हें लिट्टी चोखा की दुकान खोलनी पड़ी थी। लेकिन आज खेसारीलाल यादव के पास वो सब कुछ है जो उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें