बाढ़ (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
बता दें इससे पहले चमकी बुखार पीड़ित बच्चों से मिलकर उन्होंने अपनी तरफ से हर संभव मदद करने का ऐलान किया था। इस समय बिहार में 13 जिलों के 106 ब्लॉकों की 1,241 पंचायतों में 82.12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है। राहत और पुनर्वास का काम जोरों पर चल रहा है। सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है, जबकि आपदा से बचने वाले प्रत्येक परिवार को 6,000 रुपये दिए गए।