फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: वरुण धवन की लोकप्रियता में लगे चार चांद, मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा अभिनेता का वैक्स स्टेच्यू

Thu, 08 Dec 2022 06:04 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता वरुण धवन इस समय अपनी हालिया सिनेमाघर रिलीज 'भेड़िया' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इसी बीच अब अभिनेता और उनके फैंस के लिए एक बार खुशी की जानकारी सामने आई है। दरअसल अभिनेता वरुण धवन का वैक्स का पुतला जाने-माने म्यूजियम मैडम तुसाद में लगाया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

Jeetendra: रियलिटी शो के मंच पर जितेंद्र हुए गुस्सा? कॉमेडियन भारती सिंह से कही यह बात

विज्ञापन

2 of 4
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक का बन चुका है स्टेच्यू
अब तक इस म्यूजियम में सिनेमा जगत के महानायक अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड किंग शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर  जैसे  दिग्गज कलाकारों के स्टेच्यू बनाए जा चुके हैं। अब बॉलीवुड के चार्मिंग और एनर्जेटिक अभिनेताओं में से एक  वरुण धवन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो चुका है।
 

Urvashi Rautela: अपने भाई की शादी में दुल्हन सी सजीं उर्वशी रौतेला, पहना 35 लाख रुपये का लहंगा

विज्ञापन

3 of 4
वरुण धवन - फोटो : insta
दूसरी बार हासिल की उपलब्धि
मैडम तुसाद में किसी भी कलाकार का स्टैच्यू लगना  बेहद सम्मान की बात माना जाता है, हालांकि अभिनेता वरुण धवन इससे पहले भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, साल 2018 में हांगकांग के मैडम तुसाद में भी अभिनेता का वैक्स स्टैच्यू लगाया जा चुका है। उस समय वह यह उपल्बिध हसिल करने वाले सबसे कम उम्र के अभिनेता बने थे।
 
विज्ञापन

4 of 4
वरुण धवन, कृति सेनन - फोटो : insta
इतना हुआ भेड़िया का अब तक का कलेक्शन
बात करें फिल्म 'भेड़िया' की तो यह 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक दिल्ली के लड़के भास्कर की कहानी है, जो अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में सड़क बनाने के काम के लिए गया है। इन सबके बीच एक दिन वापस लौटते हुए भेड़िया उस पर हमला कर देता है, जिसके बाद भास्कर में बदलाव होने लगते हैं और वह भेड़िया बन जाता है। फिल्म भेड़िया ने 'दृश्यम 2' के चलते भले ही धीमी शुरुआत की थी लेकिन अब भी यह मैदान में डटी हुई है। अब तक 13 दिनों में वरुण धवन की 'भेड़िया' ने तकरीबन 55.97 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
 

Singham Again: दीपिका पादुकोण के हाथ लगी बड़ी फिल्म, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में बनेंगी लेडी सिंघम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें