फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: वरुण धवन ने बांधे साउथ सिनेमा की तारीफों के पुल, बोले- बॉलीवुड का समय अच्छा नहीं चल रहा

Mon, 07 Nov 2022 01:41 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी दर्शकों का ध्यान साउथ सिनेमा ने बहुत तेजी से अपनी ओर खींच लिया है। बीते कुछ महीनों से हिंदी में रिलीज होने वाली साउथ फिल्मों को अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस साल, साउथ की 'आरआरआर', 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'कांतारा' जैसी फिल्मों को बॉलीवुड के फैंस ने खूब पसंद किया, जिस वजह से साउथ बनाम बॉलीवुड की बहस खत्म नहीं हो रही। वहीं, अब इस मुद्दे पर वरुण धवन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जो इन दिनों अपनी फिल्म 'भेड़िया' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, वरुण धवन ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों पर खुलकर बात की। साथ ही बताया कि वह भी साउथ के निर्देशकों के साथ काम करना चाहते हैं। अभिनेता ने कहा, 'मुझे पता है कि बॉलीवुड का समय अच्छा नहीं चल रहा है तो मेरे लिए भी इस मुद्दे पर कमेंट करना काफी आसान है। मैं हमेशा से तेलुगू और तमिल की फिल्में करना चाहता था और मुझे बहुत खुशी है कि मेरी फिल्म 'भेड़िया' तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होने वाली है। ये अनिर्माताओं, तकनीशियनों और एक्टर्स का साथ आने का सही समय है।

यह भी पढ़ें:- Kangana Ranaut: कंगना रनौत असम में करेंगी 'इमरजेंसी' की शूटिंग, मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
विज्ञापन

3 of 4
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे वरुण धवन ने कहा, 'हमें इस बात की खुशी होनी चाहिए कि भारतीय फिल्में दुनिया में धमाल मचा रही हैं।' इस मौके पर उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम का उदाहरण देते हुए कहा कि विश्व कप में भारतीय टीम खेल रही है और वहां हर कोई भारतीय है फिर चाहे वो उत्तर से हो या फिर दक्षिण से। अपनी बात को जारी रखते हुए वरुण धवन ने यह भी कहा कि अगर विदेशों में 'कांतारा', 'केजीएफ 2' या फिर 'विक्रम' जैसी फिल्में अच्छा परफॉर्म कर रही हैं तो हमें ध्यान रखना है कि वह भारतीय फिल्में हैं। यह सोच हमें आगे लेकर जानी है। आखिर में वरुण धवन ने मेकर्स को यह भी सुझाव दिया कि आज के समय में दर्शकों को टॉप क्लास का कंटेंट देना है। 

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: निमृत कौर ने नेशनल टीवी पर दीं प्रियंका चाहर को गालियां, थप्पड़ मारने की भी कही बात
विज्ञापन

4 of 4
भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वरुण धवन की 'भेड़िया' की बात करें तो यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिला था कि कैसे वरुण धवन एक इंसान से भेड़िया बन जाते हैं और काबू से बाहर हो जाते हैं। वरुण के साथ इस फिल्म में कृति सेनन नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और यह फिल्म 25 नवंबर को हिंदी, तेलुगू और तमिल में 2 डी, 3 डी में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें