पिता-पुत्री, अनिल कपूर और सोनम कपूर समझ नहीं पा रहे हैं कि अपनी होम प्रोडक्शन 'वीरे दी वेडिंग' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर राहत की सांस लें या हर्षवर्द्धन कपूर की 'भावेश जोशी' सुपरहीरो के बुरी तरह डूबने का गम मनाएं।
विज्ञापन
2 of 5
Bhavesh Joshi Superhero
हर्ष की फिल्म वीकेंड में बमुश्किल एक करोड़ रुपये कमा पाई और सोमवार को उसे कई सिनेमाघरों से उतार दिया गया। रोचक बात यह कि हर्ष की फिल्म की जगह उनकी बड़ी बहन सोनम की फिल्म लगाई गई है। जिसने पहले हफ्ते में 36 करोड़ा का बिजनेस किया।
विज्ञापन
3 of 5
mirzya
फिल्म ट्रेड में हर्ष के करिअर पर सवाल उठने लगे हैं क्योंकि उनकी डेब्यू फिल्म 'मिर्जिया' को भी दर्शकों ने बेदर्दी से ठुकराया था। कई लोग मान रहे हैं कि 'भावेश जोशी' का इतना बुरा हाल नहीं होता अगर ये 'वीरे दी वेडिंग' के सामने नहीं आती।
4 of 5
भावेश जोशी सुपरहीरो
सवाल उठे रहे हैं कि किसने दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस टक्कर का आइडिया दिया था। 'भावेश जोशी' के डूबने की बड़ी वजह इसके पीआर मार्केटिंग को माना जा रहा है। फिल्म के प्रमोशन के लिए न सही रणनीति बनी और न हर्षवर्धन ने समय निकाला। पीआर टीम उन्हें समझाती रही मगर उन्होंने मुंबई के बाहर मीडिया को इंटरव्यू नहीं दिए।
हर्षवर्द्धन के साथ काम कर चुके पीआर सूत्रों के अनुसार वह खुद को स्टार से कम नहीं समझते और उन्हें लगता है कि अनिल कपूर का बेटा और सोनम का भाई होने की वजह से दर्शक खुद-ब-खुद उनकी फिल्म देखने चले आएंगे। 'भावेश जोशी' के वीकेंड रिकॉर्ड से तय हो गया है कि यह साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शुमार रहेगी।