फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द कपिल शर्मा शो पर लटकी तलवार और जोनस भाइयों पर महिला का आरोप, पांच खबरें

Sun, 29 Nov 2020 09:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा और जोनस ब्रदर्स - फोटो : Instagram
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के ड्रग्स मामले में कथित रूप से संलिप्त होने का असर सीधे उनके काम पर पड़ने वाला है। खबर है कि भारती सिंह को टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस शो के लगभग हर एपिसोड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली भारती अब इस शो में दिखाई नहीं देंगी। हालांकि, इस बारे में अभी चैनल कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है और कपिल भारती को छोड़ने के पक्ष में नहीं हैं।

भारती सिंह की वजह से 'द कपिल शर्मा शो' पर लटकी तलवार, कपिल और चैनल से चल रही खींचतान

 
विज्ञापन

2 of 5
दिव्या भटनागर - फोटो : Instagram
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्या भटनागर इस समय कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। वह इस समय मुंबई के गोरेगांव स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर है। दिल्ली से दिव्या की मां उनकी देखभाल के लिए आई हैं और दिव्या के पति गगन का कुछ अता पता ही नहीं। दिव्या की मां ने जानकारी दी है कि दिव्या इस समय अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं और उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम हो गया है।

कोरोना वायरस की चपेट में आकर ये मशहूर अभिनेत्री पहुंची वेंटिलेटर पर, बीमारी के बाद से पति लापता

 
विज्ञापन

3 of 5
पत्नी जैस्मिन के साथ बादशाह - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की प्रोफेशनल लाइफ जहां बेहतरीन चल रही है। उनके आए नए गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। तो वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में लगता है कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि बादशाह और उनकी पत्नी जैस्मिन की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है।

रैपर बादशाह और पत्नी जैस्मिन के बीच हुआ अलगाव! क्या तलाक लेने जा रहे हैं दोनों

 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
कंगना रणौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी जारी है। अब अभिनेत्री का मानना है कि महाराष्ट्र सरकार ने उनके साथ जैसा व्यवहार किया है उसे देखते हुए लगता है कि ऋतिक रोशन और आदित्य पंचोली अच्छे इंसान हैं। कंगना का यह बयान मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने अभिनेत्री को 'दो टके के लोग' कहा था।

मुंबई की मेयर के 'दो टके के लोग' वाले बयान पर आई कंगना की प्रतिक्रिया, बोलीं- इनसे भले तो ऋतिक और आदित्य पंचोली हैं


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोनस ब्रदर्स के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
एक तरफ जहां देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में काम करने में व्यस्त हैं। और वहीं दूसरी तरफ उनके पति निक जोनस और उनके दोनों भाइयों जो और केविन की सोशल मीडिया पर खिंचाई हो रही है। दरअसल, एक अश्वेत महिला ने तीनों जोनस भाइयों पर आरोप लगाया है कि थैंक्सगिविंग की परेड के मौके पर इन तीनों भाइयों ने उस महिला का मजाक बनाया था।

जोनस भाइयों पर अश्वेत महिला ने लगाया सनसनीखेज आरोप, प्रियंका चोपड़ा का अब तक नहीं आया कोई रिएक्शन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें