फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार के बाद अब भारती सिंह की 'हमशक्ल' आईं सामने, वीडियो देख यकीनन हंसी छूट जाएगी

Sun, 01 Sep 2019 12:36 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bharti singh - फोटो : social media
कॉमेडियन भारती सिंह जब भी टीवी पर आती हैं हमेशा दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब रहती हैं। यही नहीं भारती सोशल मीडिया पर भी अक्सर ऐसे मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं जिसे देख उनके फैंस की हंसी छूट जाती है। भारती ने अपना एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके साथ एक लड़की दिखाई दे रही है। वीडियो के बाद यूजर्स लड़की को भारती की हमशक्ल या 'छोटी भारती' कह रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Bharti Singh - फोटो : file photo
भारती महाराष्ट्र के लोनावाला में हैं जहां वो कार के पीछे बैठी हुई हैं और लॉन्ग ड्राइव का मजा ले रही हैं। साथ में उनके साथ एक लड़की है। इंस्टाग्राम पर भारती के हैशटैग को देख ऐसा लग रहा है उसका नाम इशिका है और भारती की अच्छी दोस्त हैं। दोनों ने टिक टॉक वीडियो बनाया और गाना 'हम ऐसे करेंगे प्यार कि दुनिया याद करे' पर लिप सिंक कर रही हैं। भारती ने कैप्शन दिया- 'दो मोटू'।
विज्ञापन

3 of 5
Bharti Singh Haarsh Limbachiyaa - फोटो : social media
भारती इन दिनों पति हर्ष लिंबाचिया के साथ 'खतरा, खतरा, खतरा' शो कर रही हैं। शो के प्रोमो वीडियो वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा भारती 'द कपिल शर्मा शो' में तितली यादव का किरदार निभा रही हैं।

4 of 5
Kapil Sharma and Bharti Singh
भारती सिंह आज टीवी की बड़ी हास्य कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने कॉमेडी का सफर साल 2008 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से शुरू किया था। 'कॉमेडी सर्कस महासंग्राम', 'कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स', 'कॉमेडी सर्कस के जादू' और कपिल शर्मा के कॉमेडी शोज में वह अपने अंदाज का लोहा मनवा चुकी हैं। भारती टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में बतौर गेस्ट भी आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
भारती से पहले हाल ही में अक्षय कुमार के हमशक्ल ने भी सबको चौंका दिया। अक्षय कुमार के ये हमशक्ल जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के रहने वाले हैं। उनका नाम माजिद मीर है। वो सुनील गावस्कर के बहुत बड़े फैन हैं और रोजाना उनकी तरह हैट पहने रहते हैं। एक पत्रकार ने माजिद के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें