फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव के परिवार से मिल भावुक हुईं भारती सिंह, रोते हुए सामने आया कॉमेडियन का वीडियो

Mon, 26 Sep 2022 01:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशूहर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनके निधन की खबर से ना सिर्फ मनोरंजन जगत बल्कि पूरा देश दुखी है। एक महीने से ज्यादा तक अस्पताल में भर्ती कॉमेडियन ने 21 सितंबर को आखिर सांस ली।
विज्ञापन
1 of 4
राजू श्रीवास्तन प्रार्थना सभा में पहुंचीं भारती सिंह - फोटो : Social media

मशूहर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनके निधन की खबर से ना सिर्फ मनोरंजन जगत बल्कि पूरा देश दुखी है। एक महीने से ज्यादा तक अस्पताल में भर्ती कॉमेडियन ने 21 सितंबर को आखिर सांस ली। दिल्ली में अंतिम संस्कार के बाद मुंबई में उनके परिवार ने एक प्रार्थना सभी रखी थी। बीते दिन आयोजित हुई इस सभा में मनोरंजन जगत के कई कलाकार शामिल हुए। इस दौरान मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह भी राजू श्रीवास्तव को श्रध्दांजलि देने पहुंचीं। 

विज्ञापन

2 of 4
राजू श्रीवास्तन प्रार्थना सभा में पहुंचीं भारती सिंह - फोटो : Social media

प्रार्थना सभा में पहुंचे सभी कलाकारों ने राजू श्रीवास्तव के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान भारती सिंह राजू श्रीवास्तव के परिवार से मिलकर भावुक हो गईं। हाल ही में सोशल मीडिया पर राजू श्रीवास्तव के लिए रखी इस प्रार्थना सभी के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें भारती सिंह भावुक होती नजर आ रही हैं। सामने आए इस वीडियो में भारती रोती हुईं नजर आईं।

Raju Srivastav: 'मेरी तो जिंदगी चली गई...' राजू की याद में फूट-फूटकर रोने लगीं पत्नी शिखा, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन

3 of 4
राजू श्रीवास्तन प्रार्थना सभा में पहुंचीं भारती सिंह - फोटो : Social media

इतना ही नहीं उनके चेहरे पर उदासी और राजू श्रीवास्तव के जाने का दुख साफ नजर आ रहा है। इस दौरान भावुक हुईं कॉमेडियन को कपिल शर्मा संभालते नजर आए। वहीं, कपिल भी राजू श्रीवास्तव के निधन से दिखाई दिए। बता दें कि कपिल और भारती दोनों ने ही राजू के साथ काम किया था। कॉमेडियन कई बार द कपिल शर्मा शो में नजर आए थे। ऐसे में उनके जाने से हर उनके साथी कलाकार बेहद दुखी हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 10 अगस्त को वर्कआउट करते हुए राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। इस दौरान करीब 41 दिन तक चले इलाज के बीच राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर को निधन को गया। राजू के निधन की खबर सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हर कोई अपने चहेते सितारे के जाने से गमगीन था।

Raju Srivastav Prayer Meet: शिखा श्रीवास्तव ने रो रोकर सुनाई आखिरी पलों की दास्तां, सितारों का भी भर आया गला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें