फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भारती सिंह ने की थी Say No To Drugs की अपील, अब खुद ही हो गईं मामले में गिरफ्तार

Sun, 22 Nov 2020 03:24 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों ड्रग्स को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। इंडस्ट्री के बड़े से बड़े नाम इस मामले में लिप्त पाए जा रहे हैं। हाल ही में इसकी गाज गिरी है कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के ऊपर। टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया हाल ही में ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए हैं। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर भारती को ट्रोल करने का सिलसिला शुरू हो गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंडियाज बेस्ट डांसर
भारती की गिरफ्तरी के बाद ट्विटर यूजर्स ने अब उनकी क्लास लगाना शुरू कर दिया है। भारती का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो लोगों से ड्रग्स ना लेने की अपील कर रही हैं। इस ट्वीट को लेकर सोसल मीडिया यूजर्स भारती को जमकर ट्रोल करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन

3 of 5
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारती का जो ट्वीट वायरल हो रहा है उसमें लिखा है, 'प्लीज ड्रग्स लेना बंद करें, ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक है #SayNoToDrugs'. अब भारती के इस ट्वीट को लेकर उनका खूब मजाक बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर भारती की जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं। बता दें कि भारती का ये ट्वीट साल 2015 में किया गया ट्वीट है।

4 of 5
भारती सिंह - फोटो : Social Media
एक सोशल मीडिया यूजर ने इस ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, '5 साल पहले भारती सिंह ड्रग्स पर ज्ञान दिया करती थीं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह ट्वीट साबित करता है कि भारती सिंह सच में कॉमेडियन हैं। मस्त जोक मारा रे'। वहीं एक और यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'ये ट्वीट भी माल फूंक कर किया था क्या?'
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि शनिवार को एनसीबी की टीम ने मुंबई में 3 जगहों पर छापेमार कार्रवाई की थी। जिसमें भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का घर भा शामिल था। भारती के घर से करीब 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष को एनसीबी ने समन किया था। अब भारती और उनके पति दोनों को गिरफ्तार कर 4 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पढ़ें: EXCLUSIVE: अनुष्का शर्मा का मैटरनिटी लीव लेने से इनकार, गर्भावस्था के सातवें महीने में की ये शूटिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें