पिछला साल बॉलीवुड के लिहाज से बेहद खास रहा है। साल 2018 में हिचकी,स्त्री, बधाई हो,अंधाधुन और पद्मावत जैसी कई सुपरहिट फिल्मों ने बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन किया। अब हिंदी सिनेमा के दर्शकों को साल 2019 से भी ऐसी की उम्मीदें हैं। इस साल भी बॉक्स-ऑफिस पर कई धमाकेदार फिल्में आने वाली हैं। वहीं इस साल बॉक्स-ऑफिस पर कई बड़े सितारों की फिल्में एक साथ क्लैश भी करेंगी। साल 2019 में जानते हैं बॉक्स-ऑफिस पर एक साथ कौन-कौन सी फिल्मों के बीच होगा क्लैश।
विज्ञापन
मणिकर्णिका, ठाकरे और सुपर 30
2 of 7
manikarnika, super 30
- फोटो : social media
साल के पहले महीने ही तीन बड़ी फिल्में एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए खड़ी हैं। 25 जनवरी को अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी, नवाजुद्दीन सिद्धीकी की ठाकरे और ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में कमाई के मामले में भी इन तीनों फिल्में को भी कड़ी भिड़ंत देखने को मिलेगी। इन तीनों फिल्मों के अलावा इमरान हाशमी की फिल्म चीट इंडिया भी रिलीज होने वाली थी, लेकिन गौरतलब है कि अब चीट इंडिया की रिलीज डेट को बदल दिया गया है।
विज्ञापन
भारत और लीजेंड ऑफ मौला जट
3 of 7
salman khan
- फोटो : file photo
साल 2019 में बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान की फिल्म भारत भी रिलीज होगी। उनकी यह फिल्म फवाद खान की फिल्म लीजेंड ऑफ मौला जट के साथ रिलीज होगी। फवाद खान की यह फिल्म भी काफी समय से चर्चा में है।
4 of 7
batla house
- फोटो : twitter
बटला हाउस , साहो और मिशन मंगल
हर साल की तरह इस साल भी 15 अगस्त पर बॉक्स-ऑफिस पर तीन फिल्में भिड़ने को तैयार है। 15 अगस्त पर जॉन अब्रहाम की फिल्म बटला हाउस,प्रभास की साहो और अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 7
kesari
- फोटो : file photo
केसरी और टोटल धमाल
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म केसरी भी अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल के साथ रिलीज होगी।
विज्ञापन
6 of 7
made in china
- फोटो : file photo
छिछोरे और मेड इन चाइना
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे भी एक्टर राजकुमार राव और मौनी रॉय अभिनीत फिल्म मेड इन चाइना के साथ रिलीज होगी। खबर है कि यह दोनों फिल्में इसी 30 अगस्त को होंगी।
ब्रह्मास्त्र और किक 2
अभिनेता सलमान खान की फिल्म किक 2 भी इसी साल रिलीज होगी। यह फिल्म रणबीर कपूर, अलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की फिल्म ब्रह्मास्त्र के साथ रिलीज होगी। गौरतलब है कि ब्रह्मास्त्र और किक 2 इस साल क्रिसमस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी।