फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' की बंपर कमाई के बाद फिर कुछ बड़ा करने वाले हैं सलमान खान, ट्विटर पर दिया सबूत

Sun, 09 Jun 2019 12:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : Twitter
सलमान खान की फिल्म 'भारत' ने रिलीज के पहले तीन दिन में ही 95.50 करोड़ रुपये की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म की कमाई में शनिवार को और ज्यादा उछाल देखने को मिला। बेशक सलमान खान की फिल्म को क्रिटिक्स पसंद न कर रहे हों लेकिन कमाई के मामले में सलमान बॉक्स ऑफिस के सुल्तान हैं। अभी कुछ मिनट पहले ही सलमान ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि जल्द ही कुछ नया आने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : instagram
तस्वीर में सलमान कुर्सी पर बैठकर घूमते हुए दिख रहे हैं। पीछे किसी शो का सेट नजर आ रहा है। हालांकि सलमान ने ये खुलासा नहीं किया है कि वह क्या नया करने वाले हैं लेकिन फैंस इस तस्वीर से 'बिग बॉस 13' की शुरुआत का अंदाजा लगा रहे हैं। इस ट्वीट पर सलमान के फैंस उन्हें 'भारत' के 100 करोड़ में शामिल होने पर बधाई भी दे रहे हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : Facebook
सलमान खान अक्सर ईद के मौके पर नयी फिल्म लाते हैं, 2017 में ईद के मौके पर सलमान की 'ट्यूबलाइट' रिलीज हुई थी, जो उम्मीद से काफी कम चली। 2019 में ईद पर सलमान की फिल्म भारत रिलीज हुई है जो 4 दिन में ही रिकॉर्ड कमाई कर चुकी है। बॉलीवुड में सलमान ही एकलौते ऐसे एक्टर हैं जिनकी फ्लॉप फिल्म भी 200 करोड़ की कमाई करती है।

4 of 5
सलमान खान
बात करें बिग बॉस सीजन 13 की तो इसके लिए भी टीवी-बॉलीवुड के नामी सेलेब्स के नाम चर्चा में हैं। IB टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से 23 कंटेस्टेंट्स के नामों की लिस्ट लीक होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : self
खबरों के मुताबिक, इस बार शो में जरीन खान, चंकी पांडे, राजपाल यादव, वरीना हुसैन, देवोलीन भट्टाचार्जी, अंकिता लोखंडे, राकेश वशिष्ट, महिका शर्मा, डैनी डी, चिराग पासवान, विजेंदर सिंह, राहुल खंडेलवाल, हिमांश कोहली, मेघना मलिक, महाक्षय चकवर्ती, दयानंद शेट्टी, फैजी बू, रितु बेरी, सोनल चौहान, फाजिलपुरिया और सिद्धार्थ शुक्ला के भागीदार बनने की संभावना है। शो को हमेशा की तरह सलमान की होस्ट करने वाले हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें