भजन सिंगर और बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट अनूप जलोटा की मां कमला जलोटा का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया । अनूप की मां का निधन 19 जुलाई को हो गया था । वो 85 साल की थीं । खबरों की मानें तो वो लंबे समय से बीमार थीं । उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था । वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली ।
विज्ञापन
2 of 7
anup jalota
- फोटो : social media
अनूप जलोटा ने मां की अर्थी को कांधा दिया । इस दौरान अनूप जलोटा की आंखों में आंसू थे । फ्यूनरल की कई तस्वीरें सामने आई हैं । तस्वीरों में अनूप जलोटा सफेद धोती पहने नजर आ रहे हैं । फ्यूनरल में बॉलीवुड की कई हस्तियां नजर आईं । विंदू दारा सिंह और पंकज उधास भी पहुंचे थे। पिछले दिनों अनूप जलोटा, ऋषि कपूर को देखने के लिए न्यूयॉर्क गए थे ।
विज्ञापन
3 of 7
anup jalota
- फोटो : social media
अनूप जलोटा ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ तस्वीरें शेयर की थीं । इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'एक खूबसूरत शाम । सेहतमंद और खुशनुमा परिवार के साथ । घर से दूर होने पर भी घर की कमी नहीं खली । ऋषि और नीतू कपूर का शुक्रिया । ऋषि जी आपको फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं ।'
4 of 7
anup jalota
- फोटो : social media
बता दें कि अनूप जलोटा की पत्नी मेधा का निधन साल 2014 में हो गया था । उनकी हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। वह 59 वर्ष की थीं। इसके अलावा अनूप बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट बनने को लेकर चर्चा में आए थे । अनूप ने अपनी जोड़ीदार जसलीन मथारू के साथ शो में एंट्री ली थी ।
विज्ञापन
5 of 7
anup jalota
- फोटो : social media
जब वो शो से बाहर आए तो सबसे पहले अपनी मां कमला जलोटा से मिलने पहुंचे थे। अनूप ने बताया था, 'मैं सीधे अपनी मां से मिलने गया, जो 85 साल की हैं। इसके बाद उन्होंने मुझसे पूछा कि जसलीन कौन है। मैंने उन्हें बताया कि वह एक भूत है और उस तरह का कुछ भी नहीं था। जसलीन सिर्फ मेरी स्टूडेंट है ।'
विज्ञापन
6 of 7
funeral
- फोटो : social media
अनूप जलोटा ने बिग बॉस के घर में जसलीन मथारू के साथ गुरु-शिष्य के तौर पर एंट्री ली थी। उनके रिलेशनशिप को लेकर खूब बातें हुई थीं । जब वो घर से बाहर आए तो उन्होंने जसलीन के साथ रिश्ता होने की खबर को नकारा था। एक इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने कहा, 'मैं जसलीन मथारू का कन्यादान करूंगा ।'
घर से बाहर आने के बाद अनूप सीधे जसलीन के पिता केसर मथारू से मिलने पहुंचे थे। अनूप और केसर अच्छे दोस्त हैं । अनूप ने केसर मथारू को सारी सच्चाई बताई और कहा कि वो जसलीन का कन्यादान करना चाहते हैं । इसके बाद केसर मथारू ने उनसे कहा, 'हम दोनों मिलकर जसलीन का कन्यादान करेंगे ।'