फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2024: भाई बहन के प्यार को दिखाती हैं ये फिल्में, भाई दूज के त्योहार को बना देंगी और भी खास

Sun, 03 Nov 2024 08:55 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भाई दूज 2024 के अवसर पर भाई-बहन अपने अटूट बंधन को मनाते हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ खास फिल्मों के बारे में जिनके जरिए आप इस प्यारे से बंधन को और अच्छे से समझ और देख पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 6
भाई दूज 2024 - फोटो : अमर उजाला
दिवाली के दो दिन बाद भाई दूज और भाई बीज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भाई बहन अपने रिश्ते को उत्साह से मनाता है। इस त्योहार पर बॉलीवुड की दुनिया में भी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें परिवार का साथ और भाई बहन का प्यार दर्शाया गया है। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड की इन फिल्मों के बारे में जो आप कभी भी देखकर अपने परिवार के साथ को याद कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
बड़ी बहन - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
बड़ी बहन (1993)
बॉलीवुड की फिल्म बड़ी बहन एक बहन की कहानी है, जो परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाती है। परिवार का प्यार इस कहानी में बहुत अच्छे से देख सकते हैं। फिल्म 1993 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, इसमें कादर खान, असरानी, राज बब्बर, मीनाक्षी शेशाद्री जैसे सितारे नजर आए।
विज्ञापन

3 of 6
हम साथ-साथ हैं - फोटो : इंस्टाग्राम
हम साथ-साथ हैं (1999)
बॉलीवुड के खान अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' को प्रशंसकों ने अपना प्यार दिया। इस फिल्म में तीन भाई और एक बहन की जिंदगियों को लेकर कहानी को बनाया गया है। फिल्म एक परिवार के इर्द गिर्द घूमती है। इसमें तब्बू, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे, सैफ अली खान को एक साथ देखा गया।

4 of 6
सरबजीत - फोटो : इंस्टाग्राम
सरबजीत (2016)
अभिनेता रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'सरबजीत' भाई बहन के मजबूत रिश्ते को दिखाती है। फिल्म में सरबजीत बने रणदीप को फांसी की सजा सुनाई जाती है। तो उनकी बहन उन्हें बचाने की कोशिश में पूरी जी जान एक कर देती हैं। ये फिल्म एक बायोपिक है। फिल्म की कहानी बेहद ही भावुक कर देने वाली है। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रक्षाबंधन पर बने गाने - फोटो : सोशल मीडिया
रक्षाबंधन (2022)
अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन में एक भाई के धैर्य और त्याग को दर्शाया गया है। भाई बहन के प्यार को प्रशंसकों ने बहुत प्यार दिया है। इस फिल्म में दहेज को लेकर चल रही कुप्रथा के बारे में भी लोगों को बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
जिगरा (2023)
आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' को प्रशंसकों का प्यार मिला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई लेकिन इसमें एक बहन का अपने भाई के लिए प्यार दर्शाया गया है। फिल्म के गानों को भी प्रशंसक पसंद करते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें