बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेज रही हैं जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था, लेकिन आज वो इंडस्ट्री से दूर रह रही हैं। इसमें भाग्यश्री का नाम भी शामिल हैं जिनकी डेब्यू फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी, लेकिन फिर उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। भाग्यश्री ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। सलमान के साथ उनकी जोड़ी भी हिट हुई थी। हालांकि अचानक से भाग्यश्री ने फिल्मों को अलविदा कह दिया और हर कोई हैरान रह गया। अचानक फिल्म छोड़ने को लेकर भाग्यश्री ने अब खुलासा किया है।