फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के साथ सुपरहिट देकर गुमनाम हुईं ये अभिनेत्री, 31 साल बाद अब दिखती हैं ऐसी

Sat, 22 Feb 2020 06:45 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
bhagyashree - फोटो : social media
साल 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान की हीरोइन बनीं भाग्यश्री ने उस दौर में अपनी मासूमियत से सभी का दिल जीत लिया था। ये उनकी डेब्यू फिल्म थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। यह वह दौर था जब बॉलीवुड में दोस्ती और प्यार पर आधारित फिल्में बननीं शुरू हुईं। 23 फरवरी 1969 को जन्मीं भाग्यश्री पहली ही फिल्म से रातों-रात स्टार बन गईं थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Bhagyashree, Himalaya Dasani - फोटो : social media
इस फिल्म के लिए भाग्यश्री को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। अपने करियर के शुरुआती दौर में ही भाग्यश्री ने शादी कर ली। उन्होंने अभिनेता और निर्माता हिमालय दासानी के साथ सात फेरे लिए। शादी का असर उनके करियर पर पड़ा और उन्हें फिल्में मिलनीं कम हो गईं।
विज्ञापन

3 of 5
Bhagyashree, Himalaya Dasani - फोटो : social media
शादी के बाद भाग्यश्री ने कुछ ही फिल्में कीं वह भी अपने पति के साथ ही। जिसके चलते उनका करियर आगे नहीं बढ़ पाया। केवल पति के साथ ही काम करने की शर्त की वजह से निर्माता उन्हें फिल्में ऑफर करने से बचते थे। भाग्यश्री ने हिंदी फिल्मों के अलावा भोजपुरी, मराठी, बंगाली, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी अभिनय किया है लेकिन उन्हें वह स्टारडम फिर कभी नहीं मिल पाया जो उन्होंने 'मैंने प्यार किया' से हासिल किया था।

4 of 5
Bhagyashree Abhimanyu Dasani - फोटो : twitter
काम नहीं मिलने के चलते भाग्यश्री ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। हालांकि कई फिल्मों में वो साइड रोल करती नजर आईं। हिमालय और भाग्यश्री के दो बच्चे अभिमन्यु और अवंतिका हैं। अभिमन्यु ने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bhagyashree salman khan - फोटो : file photo
भाग्यश्री आखिरी बार 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'रेड अलर्ट' में नजर आई थीं। फिल्मों से इतर भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर वर्कआउट और योगा की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

15 साल पुरानी तस्वीर में आमिर को पहचान पाना मुश्किल, बेटी इरा ने शेयर की तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें