फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजघराने से ताल्लुक रखती हैं सलमान की ये हीरोइन, 19 की उम्र में शादी कर हो गई थीं फिल्मों से दूर

Sat, 23 Feb 2019 07:36 AM IST
अल्पना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bhagyashree - फोटो : social media
सलमान खान के साथ डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस भाग्यश्री पहली ही फिल्म से रातों रात सुपरस्टार बन गई थीं। 23 फरवरी 1969 को जन्मीं भाग्यश्री 50 साल की हो गई हैं। भले ही भाग्यश्री आजकल बॉलीवुड से दूर हो गई हों लेकिन उनके फैंस आज भी उनकी पहली फिल्म से उन्हें याद करते हैं। आज भाग्यश्री के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
bollywood flashback bhagyashree salman khan
भाग्यश्री का जन्म महाराष्ट्र के सांगली में पटवर्धन राजघराने में हुआ। उनके पिता विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा माने जाते हैं। तीन बहनों में भाग्यश्री सबसे बड़ी हैं। पहली फिल्म के बाद ही भाग्यश्री ने शादी का फैसला कर लिया।
विज्ञापन

3 of 5
bollywood flashback bhagyashree salman khan
पहली फिल्म मैंने प्यार किया से भाग्यश्री का स्टारडम चमक गया था। उनकी और सलमान खान की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया। ऐसा माना जा रहा था कि भाग्यश्री उस दौर की बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर देंगी लेकिन शादी के बाद उनका करियर खत्म हो गया। उन्होंने हिमालय दसानी से शादी कर ली।

4 of 5
bhagyashree
शादी के बाद उन्होंने सिर्फ तीन फिल्मों में ही काम किया और वो तीनों ही फिल्में भाग्यश्री ने अपने पति के साथ कीं। असल में भाग्यश्री की ये शर्त होती थी कि वो अपने पति के साथ ही काम करेंगी। प्रोड्यूसर्स उनकी इस शर्त को मानने के लिए तैयार नहीं थे। काम मिलता ना देख भाग्यश्री ने 90 के दशक में फिल्मों को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाग्यश्री - फोटो : amar ujala
करीब एक दशक बाद भाग्यश्री ने फिल्मों में फिर से किस्मत आजमाने की सोची लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाईं। उन्होंने तेलुगू और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया। भाग्यश्री 2012 में दिए एक इंटरव्यू में कबूल किया था कि '19 साल की उम्र में ही शादी कर लेने का उन्हें अफसोस है क्योंकि वो वक्त से पहले ही मेच्योर हो गईं, जिम्मेदारियां आ गईं। शादी की वजह कई बड़े प्रोजेक्ट्स हाथ से निकल गए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें